बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) को मिल रहा अपडेट, प्‍लेयर्स के लिए आई Lamborghini कार, जानें पूरी डिटेल

यह 6 स्किन में आता है और इन-गेम स्टोर पर उपलब्‍ध है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 20:19 IST
ख़ास बातें
  • ये नई गाड़‍ियां BGMI की क्रेट में 25 मार्च से उपलब्ध होंगी
  • इन-गेम स्टोर और इवेंट के जरिए लेम्बोर्गिनी की 8 स्किन उपलब्‍ध कराई जाएंगी
  • इससे पहले क्राफ्टन कार मेकर टेस्‍ला के साथ भी सहयोग कर चुकी है

यह चौथी बार है, जब क्राफ्टन इस गेम में नई कारों को लाने के लिए प्रमुख ऑटोमोबाइल मेकर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) के प्‍लेयर्स के लिए गेम में कुछ नई चीजें आ रही हैं। गेम की डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) नई आकर्षक गाड़‍ियां लाने के लिए लग्‍जरी स्पोर्ट्सकार ब्रैंड लेम्बोर्गिनी के साथ सहयोग कर रही है। लेम्बोर्गिनी की ये नई गाड़‍ियां BGMI की क्रेट में 25 मार्च से उपलब्ध होंगी। इन-गेम स्टोर और इवेंट के जरिए लेम्बोर्गिनी की 8 स्किन उपलब्‍ध कराई जाएंगी। यह चौथी बार है, जब क्राफ्टन इस गेम में नई कारों को लाने के लिए प्रमुख ऑटोमोबाइल मेकर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है।

BGMI प्‍लेयर्स 25 मार्च से 3 मई तक लेम्बोर्गिनी के क्रेट को इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह 6 स्किन में आता है और इन-गेम स्टोर पर उपलब्‍ध है। क्रेट में जो स्किन शामिल की गई हैं, उनमें ‘लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एसवीजे वर्डे अल्सेओ', ‘लेम्बोर्गिनी एस्टोक मेटल ग्रे', ‘लेम्बोर्गिनी URUS जियालो इंटी', ‘लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर SVJ वर्डे', ‘लेम्बोर्गिनी एस्टोक ओरो' और ‘लेम्बोर्गिनी उरुस पिंक' शामिल हैं। 

‘लेम्बोर्गिनी उरुस जियालो इंटी' और ‘पिंक' रूसी ऑटोमोबाइल मेकर  UAZ की पहली स्किन हैं, जिन्हें BGMI में लाया जाएगा। 

क्रेट से सभी 6 लेम्बोर्गिनी स्किन को हासिल करने पर BGMI प्‍लेयर्स को सीक्रेट एक्सचेंज स्टोर के एक छुपे हुए पेज पर ले जाया जाएगा। यहां प्‍लेयर्स को एक छुपी हुई लेम्बोर्गिनी स्किन मिलेगी। पहली छुपी हुई लेम्बोर्गिनी स्किन को क्‍लेम करने से एक दूसरा सीक्रेट पेज बन जाएगा। 

एक बार जब प्‍लेयर पहली छुपी हुई लेम्बोर्गिनी स्‍किन को क्‍लेम करता है, तो दूसरा सीक्रेट पेज बन जाता है। इसे इवेंट शॉप के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद बटन पर क्लिक करके खोला जा सकता है।
Advertisement

इसके अलावा, इन-गेम इवेंट- Lucky Spin – Speed Drift के जरिए भी दो लेम्बोर्गिनी स्किन उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें BGMI प्‍लेयर्स को लकी मेडल जीतने का मौका मिलता है, जिसे इवेंट शॉप से लेम्बोर्गिनी की स्किन के लिए एक्‍सचेंज किया जा सकता है।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब क्राफ्टन ने किसी कार मेकर के साथ साझेदारी की है। इससे पहले वह मैकलारेन (McLaren), टेस्ला (Tesla) और कोएनिगसेग (Koenigsegg) जैसी कंपनियों के साथ सहयोग कर चुकी है। 
Advertisement

इससे पहले होली में Battlegrounds Mobile India में होली धमाका नाम से 1.9.0 वर्जन अपडेट किया गया था। अपडेट के जरिए गेम में फेस्टिव थीम मोड और दो स्काई आईलैंड को जोड़ा गया। गेम के मार्च अपडेट को खासतौर पर होली के लिए डिजाइन किया गया था। इसमें होली धमाका थीम मोड के साथ-साथ रेनबो प्लाजा और कैम्प भी दिया गया था। गेम का ये लेटेस्ट अपडेट अपने साथ एक नया प्लेग्राउंड भी लाया है जो ज्यादा चौड़ा है और इसमें एक इनडोर शूटिंग रेंज भी है। इन सबके अलावा कई और इम्प्रूवमेंट्स भी गेम में किए गए हैं। 
Advertisement

नए अपडेट में ऑडियो क्वालिटी में भी सुधार किया गया है, इससे गेमर्स को Arena Mode में कदमों की चाप और गनफायर बेहतर तरीके से सुनाई देगी। Livik:Aftermath मैप में भी सुधार किए गए हैं। इसमें इनडोर बिल्डिंग स्ट्रक्चर और मोडिफाइड अर्बन जोन भी शामिल किए गए हैं। जल्द ही यह अपडेट आपकी डिवाइस तक पहुंच जाएगा, लेकिन डेवलेपर ने अभी तक इसकी रोलआउट डेट के बारे में पुष्टि नहीं की है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  2. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  3. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  5. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  6. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  7. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  9. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  10. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.