Animal Teaser : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘एनिमल’ के टीजर ने धूम मचा दी! 5 घंटे में 44 लाख व्‍यूज, देखें

Animal Teaser : 2 मिनट 26 सेकंड का टीजर पूरी तरह से रणबीर कपूर को स‍मर्पित नजर आता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 सितंबर 2023 16:14 IST
ख़ास बातें
  • एनिमल का टीजर रिलीज हुआ
  • रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म है एनिमल
  • 1 दिसंबर को रिलीज होगी फ‍िल्‍म

टीजर दिखाता है कि रणबीर कपूर किस तरह से एक क्रिमिनल में बदल जाते हैं। खून-खराबे और लड़ाई के कई सीन्‍स की झलक भी मिलती है।

Animal Teaser : रणबीर कपूर के 41वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फ‍िल्‍म एनिमल (Animal) का टीजर रिलीज कर दिया गया। 2 मिनट 26 सेकंड का टीजर पूरी तरह से रणबीर कपूर को स‍मर्पित नजर आता है। फ‍िल्‍म के बाकी कलाकार जैसे- अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना उन्‍हें सपोर्ट करते हुए दिखाई देते हैं। पहले यह फ‍िल्‍म 11 अगस्‍त को सनी देओल की गदर-2 के साथ रिलीज होने वाली थी। ऐन वक्‍त पर मेकर्स ने रिलीज डेट को टाल दिया। अब यह 1 दिसंबर के लिए शेड्यूल है। 

टीजर की शुरुआत रणबीर कपूर और फ‍िल्‍म में उनकी प्रेमिका रश्मिका मंदाना के साथ टहलने से होती है। रश्मिका का किरदार रणबीर से पूछता है- ‘बच्चों के बारे में सोचा?' जवाब देते हुए रणबीर कहते हैं कि वह पिता बनना चाहते हैं। जब रश्मिका उनसे पूछती है कि क्या वह अपने पिता की तरह बनेंगे, तो रणबीर कपूर को अपने पिता जोकि  अनिल कपूर बने हैं, उनके साथ अपना रिलेशन याद आता है। रणबीर को याद आते हैं पिता के लगाए गए थप्‍पड़। 
रणबीर, रश्मिका से बहस करते हुए कहते हैं उनके पिता ‘दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं।'

टीजर दिखाता है कि रणबीर कपूर किस तरह से एक क्रिमिनल में बदल जाते हैं। खून-खराबे और लड़ाई के कई सीन्‍स की झलक भी मिलती है। एक सीन में रणबीर खून से सने हुए हैं। वह अपने पिता से कह रहे हैं कि यह तो बस एक शुरुआत है। अभी बहुत कुछ होना बाकी है। 



आख‍िरी सीन में नजर आते हैं बॉबी देओल। उनके एक हाथ में चाकू हैं। संभवत: रणबीर कपूर का बदला बॉबी देओल से लिया जाना है। टीजर देखकर एहसास होता है कि मेकर्स ने कहानी को सीक्रेट रखा है। बहुत सारे एलिमेंट्स फ‍िल्‍म के लिए बचाकर रखे गए हैं। 

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फ‍िल्‍म में  रणबीर कपूर के अलावा, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तृप्ति डिमरी का फ‍िल्‍म में क्‍या रोल होने वाला है, यह खुलासा भी अभी होना बाकी है। एनिमल के टीजर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है! अकेले यूट्यूब पर इसे 5 घंटे में 44 लाख व्‍यूज मिल गए हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  2. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  2. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  3. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  4. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  5. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  6. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  7. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  9. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  10. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.