Adipurush Trailer : आदिपुरुष के ट्रेलर की धूम! 5 घंटे में 56 लाख व्‍यूज, देखें

Adipurush Trailer : निर्देशक ओम राउत की यह फ‍िल्‍म पिछले साल से सुर्खियों में है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 मई 2023 20:17 IST
ख़ास बातें
  • बाहुबली ऐक्‍टर प्रभास की फ‍िल्‍म है आदिपुरुष
  • यह फ‍िल्‍म 16 जून को रिलीज होगी
  • आदिपुरुष का टीजर पिछले साल आया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था

Adipurush Trailer : आदिपुरुष में लीड रोल निभा रहे हैं प्रभास। वह भगवान राम की भूमिका में हैं।

Photo Credit: @omraut

बाहुबली ऐक्‍टर प्रभास (Prabhas) की बहुप्रतिक्षित फ‍िल्‍म आदिपुरुष (Adipurush) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। निर्देशक ओम राउत की यह फ‍िल्‍म पिछले साल से सुर्खियों में है। मंगलवार सुबह से लोग ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया में दर्शकों की बाढ़ आ गई! खबर लिखे जाने तक 5 घंटे में यूट्यूब पर आदिपुरुष के ट्रेलर को 56 लाख व्‍यूज मिल गए हैं। आदिपुरुष की कहानी रामकथा पर आधारित है। बड़े बजट की यह फ‍िल्‍म 16 जून को रिलीज होगी। 

आदिपुरुष में लीड रोल निभा रहे हैं प्रभास। वह भगवान राम की भूमिका में हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने जानकी यानी माता सीता की भूमिका निभाई है। लक्ष्‍मण के किरदार में हैं सनी सिंह। रावण की भूमिका में अभिनेता सैफ अली खान दिखाई देंगे। सोशल मीडिया में फ‍िल्‍म का ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है। अकेले यूट्यूब में फ‍िल्‍म के ट्रेलर को 5 घंटे में 56 लाख व्‍यूज मिल गए हैं।  



ट्रेलर की शुरुआत होती है रामचरित मानस की चौपाई से। बताया जाता है कि फिल्म में उस रघुनंदन की कहानी दिखाई जाएगी जो मानव से भगवान बन गए। ट्रेलर की शुरुआत माता सीता के हरण से होती है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फ‍िल्‍म में राम-सीता का वनवास, सीता का अपहरण, लंका युद्ध, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, रावण की तपस्‍या जैसे पक्ष दिखाए जाएंगे। 
Advertisement

आदिपुरुष का टीजर पिछले साल आया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। खासतौर पर सैफ अली खान के रावण के लुक को लेकर। अब ट्रेलर में मेकर्स ने उन सभी सीन्‍स को छुपाया है, जो टीजर में नजर आए थे। पहले यह फ‍िल्‍म इस साल की शुरुआत में जनवरी में रिलीज होने वाली थी। लेकिन जरूरी बदलावों की वजह से रिलीज में देरी हुई। लोगों ने VFX पर सवाल उठाए, जिसके बाद मेकर्स ने फ‍िल्‍म में बदलाव का फैसला किया। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.