Tu Jhoothi Main Makkaar OTT Release: 5 मई को इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी TJMM!

Tu Jhoothi Main Makkaar फिल्म Netflix पर शुक्रवार, 5 मई को रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 मई 2023 22:03 IST
ख़ास बातें
  • TJMM फिल्म कथित तौर पर Netflix पर शुक्रवार, 5 मई को रिलीज होगी
  • रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस फ‍िल्‍म में लीड रोल में हैं
  • फिल्म 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है

TJMM को इस साल मार्च में होली के दिन रिलीज किया गया था

मार्च महीने में होली के दिन रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'तू झूठा मैं मक्कार' (TJMM) रिलीज हुई थी। फिल्म के कुल बजट के हिसाब से इसने बड़े पर्दे पर अच्छी कमाई की, जिसमें फिल्म ने कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया। जो लोग 'Tu Jhoothi Main Makkaar' को बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे, लेकिन किसी कारण से देख नहीं सके, उनके लिए खुशखबरी है, क्योंकि फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

ET की रिपोर्ट के अनुसार, Tu Jhoothi Main Makkaar फिल्म Netflix पर शुक्रवार, 5 मई को रिलीज होने जा रही है। हालांकि, अभी तक OTT प्लेटफॉर्म, प्रोडक्शन स्टूडियो T-Series या डिस्ट्रीब्यूटर Yash Raj Films ने इस रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फिल्म के चुनिंदा शो अभी भी देश के कई शहरों के मल्टीप्लेक्स में चल रहे हैं।

'Tu Jhoothi Main Makkaar' एक रोमांटिक कॉमिडी फ‍िल्‍म है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस फ‍िल्‍म में लीड रोल में हैं। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर दोनों की जोड़ी पहली बार देखने को मिली है। फ‍िल्‍म को लव रंजन ने डायरेक्‍ट किया है, जो बॉलीवुड को प्‍यार का पंचनामा और प्‍यार का पंचनाम 2 जैसी हिट फ‍िल्‍में दे चुके हैं।

फ‍िल्‍म में म्‍यूजिक प्रीतम ने दिया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और कुछ गानें लगातार ट्रेंड भी कर रहे हैं। लव फ‍िल्‍म्‍स और टी-सीरीज फ‍िल्‍म्‍स इसकी प्रोडक्‍शन कंपनी हैं।
Advertisement

TJMM की कहानी रोहन (रणबीर कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खुशहाल शख्स है और अपने परिवार से प्यार करता है और रिश्तों में विश्वास करता है, लेकिन एक तरफ ब्रेक-अप सलाहकार के रूप में काम करता है। फिल्म में रोहन की मुलाकात टिन्नी (श्रद्धा कपूर) से होती है वह और उसके प्यार में पड़ जाता है। हालांकि, इसके बाद फिल्म में भिन्न विचारों के बीच दोनों के प्यार में हो रही जद्दोजहद को दिखाया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.