Tu Jhoothi Main Makkaar Full Movie Leaked: ऑनलाइन लीक हुई 'TJMM', फुल HD क्वालिटी में उपलब्ध!

'Tu Jhoothi Main Makkaar' एक रोमांटिक कॉमिडी फ‍िल्‍म है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस फ‍िल्‍म में लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मार्च 2023 19:17 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म के डाउनलोड लिंक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Telegram पर बांटे जा रहे हैं
  • Filmyzilla, Tamilrockers, Movierulez जैसी साइट्स पर भी लीक हुई है फिल्म
  • 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p जैसे रिजॉल्यूशन में डाउनलोड के लिए उपलब्ध

Tu Jhoothi Main Makkaar बुधवार, होली के दिन रिलीज हुई है

बुधवार को होली के उपलक्ष्य पर सिनेमाघरों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की नई 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) रिलीज हुई, जिसकी ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई का अंदाजा उसकी एडवांस बुकिंग से ही लग गया था। हालांकि, रिलीज के साथ ही मेकर्स और टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि फिल्म कई पॉपुलर पाइरेसी साइट्स पर लीक हो गई है। TJMM (फिल्म का शॉर्ट नाम) 240p से लेकर फुल एचडी 1080p तक के रिजॉल्यूशन में लीक हुई है।

TOI के अनुसार, रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर 'तू झूठा मैं मक्कार' Filmyzilla, Tamilrockers, Movierulez, 123movies जैसी पाइरेसी वेबसाइट पर लीक हो गई है। इतना ही नहीं, TJMM के डाउनलोड लिंक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Telegram पर बांटे जा रहे हैं, जो इस तरह की एक्टिविटी में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाला प्लेटफॉर्म है। फिल्म की क्वालिटी को लेकर दावा किया गया है कि इसे 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p जैसे रिजॉल्यूशन में लीक किया गया है। Gadgets 360 ने भी इनमें से कुछ वेबसाइट पर फिल्म की कुछ लीक फाइल्स देखीं।

नोट: पाइसेरी करना और उसे बढ़ावा देना कानूनी रूप से एक दंडनीय अपराध है, इसलिए Gadgets 360 आपको फिल्मों को केवल सिनेमाघरों में देखने की सलाह देता है, जिससे फिल्म के निर्माता और उससे जुड़ी टीम की महनत सफल हो और पाइरेसी खत्म हो सके।

'Tu Jhoothi Main Makkaar' एक रोमांटिक कॉमिडी फ‍िल्‍म है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस फ‍िल्‍म में लीड रोल में हैं। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर दोनों की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी। फ‍िल्‍म को लव रंजन ने डायरेक्‍ट किया है, जो बॉलीवुड को प्‍यार का पंचनामा और प्‍यार का पंचनाम 2 जैसी हिट फ‍िल्‍में दे चुके हैं। कार्तिक आर्यन जैसे अभिनेता को लव रंजन ने ही पहचान दी थी। फ‍िल्‍म में म्‍यूजिक दिया है प्रीतम ने, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। लव फ‍िल्‍म्‍स और टी-सीरीज फ‍िल्‍म्‍स इसकी प्रोडक्‍शन कंपनी हैं, जबकि फ‍िल्‍म के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन का जिम्‍मा यशराज फ‍िल्‍म्‍स के पास है।
Advertisement

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने अपने एक हालिया ट्वीट में बताया था कि फ‍िल्‍म 'तू झूठी मैं मक्कार' के 25 हजार 900 टिकट साोमवार शाम तक देश की 3 नेशनल चेन्‍स में बुक हो गए थे। इनमें पीवीआर, आईनॉक्‍स और सिनेपॉलिस शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.