Govinda की 'हीरो नंबर 1' के रीमेक में दिखेंगे Tiger Shroff!

टाइगर श्रॉफ के पास अभी कई फिल्में लाइन में हैं। वह दिसंबर में रिलीज होने वाली गणपत में भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2022 12:33 IST
ख़ास बातें
  • टाइगर श्रॉफ के पास अभी कई फिल्में लाइन में हैं।
  • वह दिसंबर में रिलीज होने वाली गणपत में भी दिखाई देंगे।
  • फिल्म एक्शन से भरपूर होगी।

Tiger इससे पहले फिल्म हीरोपंती-2 में दिखाई दिए थे।

बॉलीवुड के मशहूर स्टार जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ अब किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कुछ ही सालों में टाइगर ने बॉलीवुड में अपने पैर अच्छी तरह से जमा लिए हैं। अब टाइगर अपने में एक स्टार हैं जो अपने डांस और बेहतरीन एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इसी को देखते हुए टाइगर के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। खबर है कि टाइगर गोविंद की सुपर डुपर हिट फिल्म हीरो नं. 1 के रीमेक में नजर आने वाले हैं। हीरो नं.1 गोविंदा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म के सभी गाने भी लोगों की जुबां पर आज तक ज्यों के त्यों याद हैं। अब टाइगर श्रॉफ के कंधों पर यह बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वह फिल्म में कुछ उसी तरह का जादू फिर से क्रिएट कर सकें। 

गोविंदा की हीरो नं.1 2014 में आई थी। फिल्म को डेविड धवन ने बनाया था जो उस समय के कॉमेडी फिल्मों के बादशाह रह चुके हैं। इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे और दोनों की कैमिस्ट्री सुपरहिट साबित हुई थी। अब पिंकविला की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि हीरो नं.1 का रीमेक बनाने की तैयारी चल रही है और टाइगर इस फिल्म में लीड हीरो के लिए चुने गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति होंगे और जैकी भगनानी इसे प्रड्यूस करेंगे। हालांकि अभी तक फिल्म के लिए लीड हिरोइन का नाम सामने नहीं आया है। इसकी शूटिंग अगले 3 महीने के अंदर शुरू होने की बात कही गई है।  

इसके पहले टाइगर की फिल्म हीरोपंती-2 आई थी। फिल्म में टाइगर एक साइबर क्रिमिनल के पीछे पड़े हैं। फिल्म में तारा सुतारिया उनकी लीड हिरोईन थीं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी दमदार परफॉर्मेंस इस फिल्म में देखने को मिली थी। 

टाइगर श्रॉफ के पास अभी कई फिल्में लाइन में हैं। वह दिसंबर में रिलीज होने वाली गणपत में भी दिखाई देंगे। फिल्म एक्शन से भरपूर होगी जिसमें उनके साथ कृति सेनन भी दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार के साथ भी उनकी एक फिल्म आने वाली है। इस फिल्म का नाम बड़े मियां छोटे मियां है। इस फिल्म में वह कॉमेडी करते दिखाई देंगे। एक और फिल्म स्क्रू ढीला भी आने वाली थी। अब कहा जा रहा है कि फिल्म बंद हो गई है। इसके अलावा टाइगर मिशन लायन में भी नजर आने वाले हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , hero no 1, hero no 1 remake, tiger to play role hero no 1

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.