The Marvels Trailer : ब्रह्मांड को बचाने के लिए फ‍िर होगी जंग! ‘द मार्वल्स’ का ट्रेलर आया, कब रिलीज होगी फ‍िल्‍म, जानें

The Marvels Trailer : नए ट्रेलर को एक्‍शन और रोमांच से पैक किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जुलाई 2023 14:44 IST
ख़ास बातें
  • ‘द मार्वल्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है
  • यह फ‍िल्‍म दिवाली पर रिलीज होगी
  • हिंदी, तमिल, तेलेगु में भी देखी जा सकेगी फ‍िल्‍म

इस हॉलीवुड पेशकश में कई नामी कलाकार जैसे- ब्री लार्सन, टेयोना पैरिस, इमान वेल्लानी, सैमुअल एल जैक्सन, जावे एश्टन नजर आएंगे।

Photo Credit: Video Grab

मार्वल (Marvel) की बहुप्रतीक्षित फ‍िल्‍मों में से एक ‘द मार्वल्स' (The Marvels) का नया ट्रेलर रिलीज किया गया है। भारतीय दर्शकों के लिए तोहफा यह है कि ‘द मार्वल्स' को इस दिवाली पर सिनेमाघरों में लाया जाएगा। फ‍िल्‍म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी। नए ट्रेलर को एक्‍शन और रोमांच से पैक किया गया है। इस हॉलीवुड पेशकश में कई नामी कलाकार जैसे- ब्री लार्सन, टेयोना पैरिस, इमान वेल्लानी, सैमुअल एल जैक्सन, जावे एश्टन नजर आएंगे। फ‍िल्‍म का निर्देशन निया डकोस्टा ने किया है। 

ट्रेलर की शुरुआत एक्‍शन से होती है। फ‍िर सुनाई देती है निक फ्यूरी की आवाज जो कैरल डेनवर यानी कैप्‍टन मार्वल से कह रहे हैं, बड़े दिनों के बाद याद आई। जवाब में कैरल, फ्यूरी को इकलौती आंख वाला जासूस कहती हैं। निक पूछता है कैरल से कि वह आजकल कहां है? कैरल बताती है कि वह स्‍पेस में है। वहां हवा नहीं है और बहुत ज्‍यादा ठंड है। 

ट्रेलर में ही फ‍िल्‍म की खलनायिका भी सामने आती है, जो कैरल से कह रही है कि उसने उसका सबकुछ छीन लिया और इस बार हिसाब बराबर होगा। ट्रेलर दिखता है कि इस बार कैरल अकेली नहीं है। दो और महिला किरदार उसके जैसी ताकतों के साथ इस बार फ‍िल्‍म में हैं और कैरल के साथ मिलकर दुश्‍मन का मुकाबला करेंगे। 



यानी ‘द मार्वल्स' में सुपरपावर वाली हीरोइनों की तिकड़ी नजर आएगी। दुश्‍मन के निशाने पर सभी प्‍लैनेट हैं यानी दुश्‍मन पहले से ज्‍यादा ताकतवर है। क्‍या कैरल और उसके साथी अपने दुश्‍मन को हरा पाएंगे, यह जानने के लिए दर्शकों को दिवाली तक इंतजार करना होगा। 
Advertisement

3 घंटे पहले आए ट्रेलर के हिंदी वर्जन को 85 हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। अंग्रेजी वर्जन को और भी ज्‍यादा देखा गया है। यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, यह तो आने वाले वक्‍त में पता चलेगा, लेकिन उम्‍मीदें बहुत ज्‍यादा हैं।    
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.