Natu Natu Song: राजामौली की 'आरआरआर' को मिला Golden Globe Awards 2023

इवेंट अमेरिका के बेवर्ले हिल्स में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जनवरी 2023 11:29 IST
ख़ास बातें
  • RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में रचा इतिहास
  • Natu Natu गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ईनाम
  • गाने के कम्पोजर एमएम कीरावानी हैं

RRR की टीम गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 की सेरेमनी में पहुंची हुई है।

एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 (Golden Globe Awards 2023) में इतिहास रच दिया है। फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। दुनिया भर में फिल्म की खूब सराहना की गई। दुनियाभर में फिल्म अब तक 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। अब साउथ सिनेमा की इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब 2023 में अवॉर्ड हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म के तेलुगु गाने 'नाटु-नाटु (Natu Natu)' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया है। फिल्म पिछले साल मार्च में सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई थी। 

Golden Globe Awards 2023 की शुरुआत हो चुकी है। यह दुनिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर अवॉर्ड इवेंट्स में से एक माना जाता है। भारत की ओर से साउथ इंडियन सिनेमा की RRR को 'गोल्डन ग्लोब 2023' में नॉमिनेशन मिला है। इसके लिए पूरी टीम इवेंट में पहुंची हुई है। फिल्म के गाने Natu Natu को इस इवेंट में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया है जिसके बाद फिल्म ने इतिहास रच दिया है। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली हैं जो इस उपलब्धि के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

Advertisement
Natu Natu को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ये अवॉर्ड मिला है। गाने के कम्पोजर एमएम कीरावानी हैं। इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है। इवेंट अमेरिका के बेवर्ले हिल्स में आयोजित किया जा रहा है। RRR की पूरी टीम को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की सेरेमनी में देखा जा सकता है। RRR के कलाकार जूनियर NTR और रामचरण भी वहां मौजूद हैं। फिल्म डायरेक्टर अपनी पत्नी रमा राजामौली के साथ इवेंट में शिरकत करने पहुंचे हैं। 
इवेंट से संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। फिल्म को दो कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला था। इसमें बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म और बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटिगरी में। नॉन इंग्लिश बेस्ट फिल्म का ईनाम तो RRR नहीं जीत सकी लेकिन बेस्ट सॉन्ग कैटिगरी में ये ईनाम इसने हासिल कर लिया। जबकि नॉन इंग्लिश बेस्ट फिल्म अर्जेंटीना 1985 को दिया गया है। 

फिल्म आरआरआर दो क्रांतिकारियों की कहानी है। जिसका किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। इन दोनों एक्टर के साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन भी मुख्य भूमिका में हैं। राजमौली की ये फिल्म दुनिया भर में दर्शकों को खूब पसंद आई।  फिल्म के संगीतकार कीरावानी पहले ही लॉस एंजिलिस में बेस्ट म्यूजिक स्कोर का अवॉर्ड अपने नाम करा चुके हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.