Shaitaan Box office Collection Day 10: 100 करोड़ से एक कदम दूर है 'शैतान'! जानें अबतक की कमाई

खबर लिखे जाने तक शैतान 10वें दिन यानी रिलीज के दूसरे रविवार को 3.11 करोड़ रुपये कमा चुकी थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2024 15:02 IST
ख़ास बातें
  • 9 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 93 करोड़ को पार कर गया है।
  • 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।
  • फिल्म 100 करोड़ से सिर्फ एक कदम ही दूर रह गई है।

शैतान फिल्म को विकास बहल ने निर्देश‍ित किया है

Shaitaan Box office Collection Day 10: अजय देवगन स्टारर हॉरर-कॉमेडी सस्पेंस फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म की रिलीज का आज 10वां दिन है। इससे पहले 9वें दिन के लिए हमने आपको बताया था कि फिल्म की कमाई बढ़ सकती है। शैतान का 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। फिल्म 100 करोड़ से सिर्फ एक कदम ही दूर रह गई है। संभावना है कि रविवार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिलेगा और यह आज 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। आइए जानते हैं डिटेल। 

Shaitaan Box office Collection Day 9: आर माधवन, अजय देवगन के अभिनय से सजी फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। फिल्म जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है क्योंकि 9 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 93 करोड़ को पार कर गया है। आज इसकी रिलीज का 10वां दिन है। Sacnilk के अनुसार फिल्म ने रिलीज के दूसरे शनिवार, यानी कि 9वें दिन 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह अबतक फिल्म 93.3 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 100 करोड़ पार करने के लिए फिल्म को केवल खाते में 7 करोड़ रुपये और जोड़ने हैं। 
Advertisement

Shaitaan Box office Collection Day 10: फिल्म का 10वें दिन का कुल कलेक्शन कितना होने वाला है, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि आधे दिन तक फिल्म ने कैसा परफॉर्म किया है, इसकी जानकारी Sacnilk ने दी है। खबर लिखे जाने तक शैतान 10वें दिन यानी रिलीज के दूसरे रविवार को 3.11 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। ऐसे में आज का कलेक्शन मिलाकर यह 100 करोड़ को पार कर सकती है। 

शैतान फिल्म को विकास बहल ने निर्देश‍ित किया है, जो बॉलीवुड को क्‍वीन जैसी बेहतरीन फ‍िल्‍म दे चुके हैं। फ‍िल्‍म में अजय देवगन, आर माधवन और ज्‍योतिका मुख्‍य भूमिका में हैं। शैतान की कहानी एक फैमिली पर बेस्‍ड है। अजय देवगन, ज्योतिका और उनकी बेटी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। एक दिन एक अजनबी (आर माधवन) उनके घर में दाखिल होता है। वह कुछ देर रुकने की बात कहता है और जाने का नाम ही नहीं लेता। घर वाले जब उसे निकालना चाहते हैं, तो घर की बेटी सबको रोक लेती है। खुलासा होता है कि आर माधवन एक तांत्रिक की भूमिका में हैं। उन्‍होंने घर की बच्‍ची को अपने वश में कर लिया है। फ‍िर शुरू होता है डर और सस्‍पेंस का भयानक ‘खेल'! 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.