शाहरुख खान की 'जवान' का रिकॉर्ड! दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर होगी रिलीज

एटली कुमार तमिल फिल्म इंडस्ट्री में थलापति विजय के साथ कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अगस्त 2023 16:34 IST
ख़ास बातें
  • स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट लम्बी है।
  • इसे ट्रंप्लास्ट के नाम से जाना जाता है।
  • एटली निर्देशित जवान की रिलीज डेट 7 सितंबर 2023 है।

एटली निर्देशित जवान की रिलीज डेट 7 सितंबर 2023 है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार, किंग खान के नाम से जाने जाने वाले एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का जादू फैंस के अभी से सिर चढ़कर बोल रहा है। जवान फिल्म की रिलीज डेट 7 सितंबर की है। फिल्म की रिलीज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आने के साथ इस मूवी को लेकर क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच जवान ने रिलीज से पहले ही एक रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले कोई भी भारतीय फिल्म ऐसा नहीं कर पाई है। आइए बताते हैं, क्या है ये रिकॉर्ड। 

शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'जवान' ने रिलीज से पहले ही ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो आज तक कोई हिंदी फिल्म नहीं कर पाई है। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को दुनिया की सबसे बड़ी सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। जी हां, फिल्म को जर्मनी में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। यह जर्मनी के लियॉनबर्ग में मौजूद है। यहां के विशाल IMAX स्क्रीन पर फिल्म रिलीज होगी। 

इसे सबसे बड़ी स्क्रीन क्यों कहा गया है ये भी जान लें। आपको बता दें कि यह स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट लम्बी है। इसे ट्रंप्लास्ट के नाम से जाना जाता है। इसे 6 दिसंबर 2022 में बनाया गया था। सिनेमा हॉल 815 स्क्वायर मीटर के एरिया में बना है। इस स्क्रीन पर रिलीज होने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बनने जा रही है। शाहरुख खान भी जवान की इस रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। 

एटली निर्देशित जवान की रिलीज डेट 7 सितंबर 2023 है। ऐसे में फिल्म की रिलीज में 2 हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है। इस फिल्म के साथ तमिल सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा का ये बॉलीवुड डेब्यु होने जा रहा है। जवान उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। ऐसे में शाहरुख-नयनतारा की केमिस्ट्री पर भी दर्शकों की नजरें होंगीं।  फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा लीड रोल में हैं। इनके साथ विजय सेतुपति, रिद्धी डोगरा, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं। 
Advertisement

एटली कुमार तमिल फिल्म इंडस्ट्री में थलापति विजय के साथ कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान के साथ मिलकर वो क्या कमाल करते हैं। फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान की जवान पर दुनियाभर से दर्शकों की नजरें टिकी हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.