Richa Chadha को ट्वीट करना पड़ा भारी, बॉलीवुड सेलेब्स ने की जमकर निंदा

गलवान वैली को लेकर ऋचा चड्ढ़ा ने जो ट्वीट किया उसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। कई बॉलीवुड एक्टर ने भी इस बात को देश के लिए शर्मसार करने वाला बताया। सोशल मीडिया पर इस तरह ट्रॉल होने के बाद उन्होंने सभी से इस ट्वीट के लिए माफी मांगी

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 नवंबर 2022 15:55 IST
ख़ास बातें
  • गलवान वैली को लेकर ऋचा चड्ढ़ा के ट्वीट को किया गया ट्रोल
  • बॉलीवुड सेलेब्स ने इस बात को शर्मनाक बताया
  • ऋचा ने फौज भाइयों से मांगी माफी

लवान वैली को लेकर Rich Chadha ने एक ट्वीट किया था, जिसे लेकर वो विवादों में घिर गई थी।

गलवान वैली को लेकर Rich Chadha ने एक ट्वीट किया था, जिसे लेकर वो विवादों में घिर गईं थीं। सभी ने इस बात के लिए उनकी खूब निंदा की। वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस बात को शर्मनाक बताया। हालांकि ऋचा का कहना था कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। इसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर सभी से माफी भी मांगी है। ऋचा को ये ट्वीट करना काफी भारी पड़ गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
 
क्या था मामला ?
एक बयान में गुरुवार को उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना, Pok को दोबारा हासिल करने के लिए भारत सरकार द्वारा दिए गए आदेश का इंतजार कर रही है। उपेंद्र द्विवेदी के इसी बात के जवाब में ऋचा ने लिखा- ‘ गलवान हैलो बोल रहा है।‘  जिसके बाद से इस ट्वीट को 2020 में हुए गलवान क्लैश से जोड़ा गया और फिर हंगामा शुरु हो गया। जिसके बाद उन्हें काफी निंदा सामना करना पड़ा।
  बॉलीवुड सेलेब्स ने की आलोचना
उनके ट्वीट का जवाब देने वाली ऋचा पहली एक्ट्रेस थीं। इस ट्वीट के बाद, अक्षय कुमार, अनुपम खेर समेत कई स्टार ने कॉमेंट कर ऋचा की आलोचना की। अक्षय कुमार ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- ‘ये देखकर मुझे दुख हुआ, हमारी सेना की तरफ हमें कभी भी अहसानफरामोश नहीं होना चाहिए। वो हैं, तो ही हम हैं' वहीं अनुपम खेर ने कहा- ‘ देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है। सेना के सम्मान को दांव पर लगाना...इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।'
Advertisement
  ऋचा ने फौज भाइयों  से मांगी माफी
ऋचा ने उसके बाद माफी मांगते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा ‘मेरा मकसद कभी भी भारतीय सेना को आहत करना नहीं हो सकता है। लेकिन जिन तीन शब्दों को विवादों में घसीटा जा रहा है, उससे किसी को भी दुख पहुंचा हो तो मैं माफी चाहती हूं। अगर मेरे शब्दों ने मेरे फौजी भाइयों को दुख पहुंचा हो तो इससे मैं भी दुखी हूं। '
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.