Jio Cinema-Hotstar एक हुए! रिलायंस-डिज्‍नी मर्जर से ऐसे बदल जाएगी एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री

Reliance-Disney Merger : डील से देश में 70 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा कीमत वाली सबसे बड़ी मीडिया कंपनी बनेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 12:45 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस-डिज्‍नी डील लगभग हो गई पूरी
  • सीसीआई ने दी विलय को मंजूरी
  • कई बड़े ओटीटी प्‍लेटफॉर्म और चैनल आएंगे साथ!

मर्जर के बाद बनने वाली मीडिया कंपनी के पास 2 स्‍ट्रीमिंग सर्विसेज- डिज्‍नी हॉटस्‍टार और जियो सिनेमा होंगे।

Reliance-Disney Merger : भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग (CCI) की मंजूरी के बाद अब जियो स‍िनेमा और डिज्‍नी हॉटस्‍टार के बीच चल रही ‘प्रतिस्‍पर्धा' यानी कॉम्पिटिशन खत्‍म हो जाएगा। दरअसल, बुधवार को CCI ने देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी कंपनी की मीडिया इकाइयों के मर्जर को अपनी सहमति दे दी। यानी रिलायंस का ‘जियो स‍िनेमा' और वॉल्‍ट डिज्‍नी का ‘डिज्‍नी हॉटस्‍टार' अब एक हो जाएंगे। कई टीवी चैनलों का भी मर्जर हो सकता है, जो अबतक अलग हैं जैसे-कलर्स और स्‍टार प्‍लस। डील से देश में 70 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा कीमत वाली सबसे बड़ी मीडिया कंपनी बनेगी। लेकिन एक आम दर्शक के लिए क्‍या कुछ बदलने वाला है, हमें वह जानने की जरूरत है। 
 

फरवरी में हुआ था डील का ऐलान   

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया इकाई वायकॉम18 और वॉल्ट डिज्नी की मीडिया इकाई स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसआईपीएल) के विलय की घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी। डील से जो कंपनी बनेगी उसमें रिलायंस और उसकी सहयोगी इकाइयों की 63.16 फीसदी हिस्‍सेदारी होगी। वहीं, वॉल्‍ट डिज्‍नी के पास 36.84 फीसदी हिस्‍सेदारी होगी। 
 

2 OTT ऐप्‍स और 120 टीवी चैनल 

मर्जर के बाद बनने वाली मीडिया कंपनी के पास 2 स्‍ट्रीमिंग सर्विसेज- डिज्‍नी हॉटस्‍टार और जियो सिनेमा होंगे। साथ ही 120 टीवी चैनलों का बड़ा साथ होगा। 
 

नेटफ्लिक्‍स, प्राइम वीडियो से मुकाबला

ओटीटी के क्षेत्र में नए वेंचर का सीधा मुकाबला सोनी, नेटफ्लिक्‍स और प्राइम वीडियो जैसे प्‍लेयर्स से होगा। हालांकि टीवी चैनलों के क्षेत्र में 120 चैनलों के साथ रिलायंस-डिज्‍नी औरों से आगे निकल सकते हैं। 
 

आम दर्शकों के लिए क्‍या बदलेगा

टीवी और ओटीटी के दर्शकों के लिए फौरन कुछ नहीं बदलने वाला। धीरे-धीरे बदलाव आएंगे। जैसे- अगर डिज्‍नी हॉटस्‍टार और जियो सिनेमा मिलकर एक ओटीटी प्‍लेटफॉर्म में बदलते हैं तो आईपीएल और आईसीसी क्र‍िकेट मैचों का लुत्‍फ एक ही ओटीटी पर उठाया जा सकेगा। 
Advertisement
 

अभी किसके पास क्‍या? 

रिलायंस के वायकॉम 18 के पास 40 टीवी चैनल हैं। डिज्‍नी स्‍टार के पास करीब 80 चैनल हैं। डिज्‍नी के स्‍टार इंडिया के पास साल 2027 तक आईपीएल के टीवी राइट्स हैं, जबकि ओटीटी राइट्स वायकॉम 18 के पास हैं। दोनों कंपनियों के पास जनरल एंटरटेनमेंट चैनल जैसे- कलर्स, स्‍टार प्‍लस हैं। स्‍पोर्ट्स चैनल, किड्स चैनल हैं। 
 

2 लाख घंटे से ज्‍यादा का कंटेंट 

जियो सिनेमा और डिज्‍नी हॉटस्‍टार के पास मिलाकर कुल 2 लाख घंटों से ज्‍यादा का कंटेंट है। जाहिर तौर पर इनके साथ आने से दर्शकों को कंटेंट देखने की सहूलियत मिलेगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.