Premalu Collection : ये है 2024 की सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर! Rs 10 करोड़ में बनी, अबतक कमाए Rs 109 करोड़

Premalu Collection : फ‍िल्‍म को फहद फासिल ने प्रोड्यूस किया है, जो विक्रम और पुष्‍पा जैसी फ‍िल्‍मों का निर्माण कर चुके हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 18:42 IST
ख़ास बातें
  • प्रेमालु बनी ब्‍लॉकबस्‍टर
  • 30 दिनों में 109 करोड़ कलेक्‍शन
  • महज 10 करोड़ है बजट

यह फ‍िल्‍म पहले मलयालम में रिलीज हुई। रेस्‍पॉन्‍स अच्‍छा मिला तो मेकर्स ने तेलेगु भाषा में भी इसे रिलीज किया।

Premalu Collection Worldwide : बॉक्‍स ऑफ‍िस पर फ‍िल्‍मों का 100 करोड़ रुपये कमाना मायने रखता है। कई बार फ‍िल्‍म 100 करोड़ कमाकर भी फ्लॉप की कैटिगरी में आ जाती है, क्‍योंकि उसका बजट बहुत ज्‍यादा होता है। इस साल आई रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फ‍िल्‍म फाइटर (Fighter) इसका बड़ा उदाहरण है, जिसका बजट ही 200 करोड़ रुपये बताया जाता है। लेकिन एक मलयालम फ‍िल्‍म ‘प्रेमलु' (Premalu) चर्चाओं में है। महज 10 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में 109 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।  

मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि यह साल 2024 की अबतक की सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर है। फ‍िल्‍म के सभी किरदार युवा अभिनेताओं ने निभाए हैं। लगभग एक महीने पहले रिलीज हुई ‘प्रेमलु' 5वीं सर्वाधिक कमाई करने वाली मलयालम फ‍िल्‍म बन गई है। 
Advertisement

प्रेमलु के निर्देशक हैं गिरीश ए.डी.। फ‍िल्‍म में नस्लेन के. गफूर, ममिता बैजू, संगीत प्रताप, श्याम मोहन एम, मीनाक्षी रवींद्रन, अखिला भार्गवन और अल्थफ सलीम जैसे कलाकारों ने काम किया है। फ‍िल्‍म को फहद फासिल ने प्रोड्यूस किया है, जो विक्रम और पुष्‍पा जैसी फ‍िल्‍मों का निर्माण कर चुके हैं। 

यह फ‍िल्‍म पहले मलयालम में रिलीज हुई। रेस्‍पॉन्‍स अच्‍छा मिला तो मेकर्स ने तेलेगु भाषा में भी इसे रिलीज किया। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार प्रेमलु का बजट करीब 10 करोड़ रुपये है। फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में 109 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में सभी भाषाओं में फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 57.97 करोड़ रुपये है। 
Advertisement

जल्‍द यह फ‍िल्‍म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार यह फ‍िल्‍म डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर आने वाली है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी जानकारी नहीं है। हिंदी पट्टी में प्रेमलु का नाम बहुत लोगों ने नहीं सुना लेकिन साउथ में इस फ‍िल्‍म ने कमाल दिखाया है, जिससे मलयालम फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को नई ऊर्जा मिली है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.