30 मार्च को रिलीज हुई ये फ‍िल्‍म 27 अप्रैल को आ रही OTT पर, जानें पूरी डिटेल

Pathu Thala : प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि फ‍िल्‍म को 27 अप्रैल को उसके प्‍लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023 13:38 IST
ख़ास बातें
  • तमिल फ‍िल्‍म 'पथु थला' होगी ओटीटी पर रिलीज
  • 27 अप्रैल से इसे देखा जा सकेगा
  • दिलचस्‍प है फ‍िल्‍म पथु थला की कहानी

Pathu Thala : यह एक फ‍िक्‍शन फ‍िल्‍म है, जिसकी कहानी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रहस्यमयी ढंग से लापता होने की जांच पर केंद्रित है।

साउथ की फ‍िल्‍में (South Movies) बॉक्‍स ऑफ‍िस से लेकर ओटीटी (OTT) तक अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक तमिल फ‍िल्‍म अब ओटीटी पर आने वाली है। अभिनेता सिलंबरासन और गौतम कार्तिक की मुख्‍य भूमिकाओं से सजी तमिल फ‍िल्‍म 'पथु थला' (Pathu Thala) को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि फ‍िल्‍म को 27 अप्रैल को उसके प्‍लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। 'पथु थला' हिट कन्नड़ फिल्म 'मुफ्ती' (Mufti) का तमिल रूपांतरण है। यह एक फ‍िक्‍शन फ‍िल्‍म है, जिसकी कहानी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रहस्यमय ढंग से लापता होने की जांच पर केंद्रित है। फ‍िल्‍म में ए. आर. रहमान ने म्‍यूजिक दिया है। 

30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है- एक मेहनती पुलिस ऑफ‍िसर शक्तिवेल (कार्तिक) को लापता नेता को खोजने और मामले की जांच का काम सौंपा गया है। मामले की जांच जब कुख्यात गैंगस्टर एजी रावणन (सिलंबरासन) तक पहुंचती है, तो पुलिस ऑफ‍िसर सबूत जुटाने में असमर्थ होता है, क्योंकि AGR पर हाथ डाला नही जा सकता। माइनिंग इंडस्‍ट्री पर उसकी तगड़ी पकड़ उसे पकड़ से बाहर कर देती है। 

मामले को सुलझाने के लिए शक्तिवेल, गुप्‍त तरीके से जांच का फैसला करता है। वह AGR के करीब‍ियों के बीच अपनी पैठ बनाता है। उसके सामने जो खुलासे होते हैं, वह दर्शकों को चौंका देते हैं। फ‍िल्‍म में म्‍यूजिक दिया है मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने। प्रिया भवानी शंकर और गौतम वासुदेव मेनन भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। फ‍िल्‍म के निर्देशक कृष्‍णा के अनुसार, पथु थाला एक कन्‍नड़ फिल्म का रूपांतरण होने के बावजूद बहुत ही अलग फिल्म है। सिलंबरासन और गौतम कार्तिक ने अपने हिस्से को शानदार ढंग से निभाया है। 

मेकर्स का कहना है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक इस फ‍िल्‍म को पहुंचाने से वो खुश हैं। फ‍िल्‍म को जयंतीलाल गड़ा और के ई ज्ञानवेल राजा ने प्रोड्यूस किया है। जैसाकि हमने आपको बताया इस 27 अप्रैल से ‘पथु थला' को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.