Youtuber बनीं परिणीति चोपड़ा, डेली व्‍लॉग में बताएंगी जिंदगी के किस्‍से!

‘अमर सिंह चमकीला’ समेत कई जानी-मानी फ‍िल्‍मों में अभिनय कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 नवंबर 2024 18:17 IST
ख़ास बातें
  • परिणीति चोपड़ा का यूट्यूब चैनल
  • फैंस को दी यूट्यूबर बनने की खबर
  • डेली व्‍लॉग शेयर करेंगी फैंस से

ऐक्‍ट्रेस ने कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैं पूरे दिन जो करती हूंं मुझे फैंस को उनके जवाब नहीं देने होगे

Photo Credit: parineetichopra

‘अमर सिंह चमकीला' समेत कई जानी-मानी फ‍िल्‍मों में अभिनय कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया है। उन्होंने पहला वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हालांकि वह एक प्राइवेट पर्सन हैं फिर भी अब अपनी जिंदगी का हर पल शेयर करने को तैयार हैं। करीब 1 मिनट के इस वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया है मेरा पहला यूट्यूब वीडियो। जो कुछ उन्होंने कहा है उससे साफ है कि यह उनका डेली व्लॉग होगा।

वीडियो में परिणीति ने कहा कहा कि मैं हमेशा से ही एक बहुत ही निजी व्यक्ति रही हूं, भले ही मैं एक सार्वजनिक व्यक्ति हूं, मैं हर समय कैमरों के सामने रहती हूं। मैंने हमेशा कहा है कि मैं अपने जीवन का केवल एक प्रतिशत हिस्सा ही अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती हूं।

उन्होंने आगे बताया कि अब मैं अपने जीवन में बहुत सारी चीजें करती हूं। मैं कुछ पागलपन भरे साहसिक काम करती हूं, मैं बहुत स्कूबा डाइविंग करती हूं, पढ़ती हूंं और मैं हर समय गाती रहती हूं। मैं हर समय स्टूडियो में रहती हूंं। आजकल मेरे जीवन में इतना कुछ हो रहा है कि मैंने सोचा कि अब समय आ गया है कि मैं अपने जीवन में जो कुछ भी करती हूंं,वह सब अपने फैंस के साथ शेयर करूं और मैं अब इसके लिए तैयार हूं।''
 

अभिनेत्री ने कहा कि उनका यह फैसला उनके प्रशंसकों को उनके जीवन में होने वाली घटनाएं देखने का मौका देगा। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए मैंने अपना यूट्यूब चैनल खोलने का फैसला किया है। मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैं पूरे दिन जो करती हूंं मुझे फैंस को उनके जवाब नहीं देने होगे, आप उसे बस देख पाएंगे। मैं अपने चैनल का लिंक अपने बायो में डालूंगी और आइए साथ मिलकर इस नए अध्याय की शुरुआत करें। मैं आपका अपने जीवन में स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। जल्द ही मिलते हैं।

एक्ट्रेस ने यही वीडियो पहले इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपना चैनल शुरू करने के लिए किस बात ने प्रेरित किया।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.