OTT Release October 2024 : दो पत्ती, ज्व‍िगाटो, द लीजेंड ऑफ हनुमान… ओटीटी पर इस हफ्ते क्‍या नया? जानें

ओटीटी पर कई नई फ‍िल्‍में आ चुकी हैं, जिन्‍हें आप स्‍ट्रीम कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 13:48 IST
ख़ास बातें
  • ओटीटी पर नई फ‍िल्‍में रिलीज हो गई हैं
  • दो पत्ती, ज्विगाटो जैसी फ‍िल्‍में रिलीज
  • कृति सेनन के प्रोडक्‍शन हाउस की फ‍िल्‍म है दो पत्ती

साल 2022 में रिलीज हुई फ‍िल्‍म ज्व‍िगाटो का निर्देशक नंद‍िता दास ने किया था।

OTT Release October 2024 : एक बार फ‍िर वीकेंड आ रहा है और अगला हफ्ता दिवालीवाला होगा। यह उन लोगों के लिए एक मौका है, जो एंटरटेनमेंट करना चाहते हैं। अगर आप इस वीकेंड और अगले हफ्ते भी घर बैठकर ओटीटी पर कुछ नया देखना चाहते हैं, तो कई नई फ‍िल्‍में देख सकते हैं। इनमें रोमांटिक थ्रिलर से लेकर डार्क फैंटेसी फ‍िल्‍में शामिल हैं। कॉमिडियन कपिल शर्मा की कुछ वक्‍त पहले आई फि‍ल्‍म ज्व‍िगाटो (Zwigato) भी प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम की जा सकती है। आइए जानते हैं, उन फ‍िल्‍मों के बारे में, जो ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं।    
 

दो पत्ती (Do Patti) 

कहां देखें : नेटफ्लिक्‍स (Netflix)
कृति सेनन के प्रोडक्‍शन हाउस की फ‍िल्‍म दो पत्ती रिलीज हो गई है नेटफ्लिक्‍स पर। फ‍िल्‍म ने कृति ने दो जुड़वा बहनों- सौम्या सूद और शैली सूद का डबल रोल किया है। फ‍िल्‍म में काजोल भी एक पुलिस ऑफ‍िसर के रोल में दिखेंगी। फ‍िल्‍म की कहानी सौम्या सूद और शैली सूद के इर्द-गिर्द है, जिनसे जुड़े एक रहस्‍यमयी मामले में काजोल उलझ जाती हैं। फ‍िल्‍म में शायर शेख, तन्वी आजमी, बृजेंद्र काला, विवेक मुशरान और प्राची शाह पांड्या जैसे कलाकार भी हैं। आज से इसे स्‍ट्रीम किया जा सकता है।
 

ज्व‍िगाटो (Zwigato)

कहां देखें : प्राइम वीडियो (Prime Video)
साल 2022 में रिलीज हुई फ‍िल्‍म ज्व‍िगाटो का निर्देशक नंद‍िता दास ने किया था। इसमें कप‍िल शर्मा ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी। फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर ज्‍यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन समीक्षकों ने इसकी तारीफ की थी। यह अब ओटीटी पर आ गई है। फ‍िल्‍म की कहानी ओडिशा के भुवनेश्वर में एक पूर्व फैक्ट्री फ्लोर मैनेजर के जीवन की कहानी है। उसकी जॉब चली जाती है, जिसके बाद वह फूड डिलिवरी राइडर का काम करता है। कपिल शर्मा ने यह रोल निभाते हुए फूड डिलिवरी बॉयज के रोज के संघर्ष को दिखाया है। अभिनेत्री की भूमिका में शहाना गोस्‍वामी हैं। 
 

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 5  (The Legend of Hanuman Season 5)

कहां देखें : डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार (Disney+Hotstar)
द लीजेंड ऑफ हनुमान एक एनीमेशन सीरीज है, जिसके पिछले चारों भाग पॉपुलर रहे हैं। यह सीरीज भगवान हनुमान के जीवन और उनकी गाथाओं पर बेस्‍ड है। इसमें उनकी राम भक्ति को भी दिखाया गया है। नया सीजन 23 अक्‍टूबर को ही रिलीज हो गया था। 

इसके अलावा हॉलीवुड से कुछ देखना चाहते हैं, तो जियो सिनेमा में फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा (Furiosa: A Mad Max Saga) को स्‍ट्रीम कर सकते हैं। यह Mad Max फ्रेंचाइजी की पांचवीं फ‍िल्‍म है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
  3. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
  4. 24000mAh बैटरी के साथ 170W आउटपुट वाला पावरबैंक Lenovo ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  6. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  7. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  9. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  2. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  5. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  6. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  8. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  9. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
  10. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.