कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार भूमिका निभाने वाले विक्रम गोखले नहीं रहे

दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले का 26 नवंबर को निधन हो गया। रिपोट्स के मुताबिक एक्टर 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं होने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 नवंबर 2022 16:33 IST
ख़ास बातें
  • दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले का 26 नवंबर को हुआ निधन
  • मराठी फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड
  • 30 अक्टूबर 1947 को हुआ था जन्म

दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले का 26 नवंबर को हुआ निधन

 ‘हम दिल दे चुके सनम' सहित कई सुपरहिट फिल्मों नजर आए एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया। उनकी हालत कुछ दिनों से खराब थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार न होने के बाद 26 नवंबर को उनका निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। एक्टर ने कई फिल्मों और सीरियल में अभिनय से लोगों के बीच एक खास पहचान बनाई है।

30 अक्टूबर 1947 को हुआ था जन्म
Advertisement

विक्रम गोखले का जन्म 30 अक्टूबर 1947 में हुआ था। वह पुणे के रहने वाले थे। एक्टर ने अपने करियर की शुरूआत साल 1971 में फिल्म जगत से की थी। वह ‘परवाना' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम' में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। फिल्म अग्निपथ और खुदा गवाह से भी उन्हें काफी पहचान मिली।
 
मराठी फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड
Advertisement
बॉलीवुड में काम करने के साथ ही उन्होंने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है। एक मराठी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी दिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कई टेलीविजन शो भी किए। इनमें घर आजा परदेसी, जाना ना दिल से दूर, अल्पविराम और संजीवनी शामिल हैं। 

नम आंखों से की गई विदाई
Advertisement

उनका अंतिम संस्कार 26 नवंबर को वैकुंठ श्मशान घाट में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में महराष्ट्र के केबिनेट मंत्री चंद्रकात दादा पाटिल भी शामिल हुए। इसके साथ ही सतीस अलेकर, पूजा पवार, किशोर कदम, सुबोध भावे जैसे एक्टर्स उनके और कई करीबी लोगों ने विक्रम गोखले को अंतिम विदाई दी।
Advertisement
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  2. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  3. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  4. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  5. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  7. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  8. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  9. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  10. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.