करण जौहर अब इस फेमस स्टार किड को करेंगे लॉन्च! बोमन ईरानी के बेटे के निर्देशन में बनेगी फिल्म

इससे पहले सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान, जो इब्राहिम अली खान की बहन भी हैं, फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 नवंबर 2022 19:57 IST
ख़ास बातें
  • सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं इब्राहिम अली खान।
  • इब्राहिम अली खान सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं।
  • इब्राहिम की बहन सारा फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।

करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फ्रेंचाइजी से कई न्यू कमर्स को लॉन्च कर चुके हैं।

फिल्म मेकर करण जौहर को न्यू कमर एक्टर्स के लॉन्च के लिए भी जाना जाता है। अपनी दोनों फिल्मों, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से वह कई न्यू कमर एक्टर्स को लॉन्च कर चुके हैं जिनमें आलिया  भट्ट, वरुण धवन जैसे स्टार्स भी शामिल हैं, जो आज के समय में बॉलीवुड में बुलंदियों पर हैं। अब खबर है कि करण जौहर एक और स्टार किड को लॉन्च करने जा रहे हैं। इनका नाम है इब्राहिम अली खान। इब्राहिम अली खान मशहूर अभिनेता सैफ अली खान के बेटे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इनका डेब्यू किस फिल्म से होने वाला है, इसके बारे में एक बड़ा अपडेट मिला है। 

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को करण जौहर लॉन्च कर सकते हैं। करण जौहर का अगला प्रोजेक्ट एक आर्मी बेस्ड प्रोजेक्ट होगा जिसमें इब्राहिम अली खान को कास्ट किए जाने की खबर है। इस फिल्म को कायोज ईरानी निर्देशित करेंगे, ऐसा कहा जा रहा है। आपको बता दें कि कायोज ईरानी मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे हैं। फिल्म एक मेगा बजट प्रोजेक्ट होगा जिसे करण जौहर प्रड्यूस करेंगे। हालांकि अभी तक फिल्म के बारे में किसी भी बॉलीवुड हस्ती की ओर से कोई ऑफिशिअल  अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
इब्राहिम अली खान पहली बार बॉलीवुड के किसी प्रोजेक्ट नहीं जुड़ने जा रहे हैं। करण जौहर की ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। यानि कि पर्दे के पीछे इब्राहिम लम्बे समय से एक्टिव हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र जैसे सितारे काम कर रहे हैं। फिल्म करण जौहर के बाकी प्रोजेक्ट्स की तरह एक मेगा बजट फिल्म है। यह मूवी 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ऐसा कहा गया है। 

इससे पहले सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान, जो इब्राहिम अली खान की बहन भी हैं, फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। इब्राहिम और सारा को कई बार सैफ अली खान के साथ तस्वीरों में देखा जाता है। केदारनाथ के बाद सारा अली खान कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि अभी भी उनको एक हिट फिल्म का इंतजार है। ऐसे में देखना होगा कि इब्राहिम अली खान अपनी पहली फिल्म से दर्शकों को कितना लुभा पाते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.