'शाहरुख खान की फिल्म पठान होगी जबरदस्त फ्लॉप! चल गई तो मैं काम छोड़ दूंगा'

कमाल आर खान ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर किया ट्वीट

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2022 21:01 IST
ख़ास बातें
  • कमाल आर खान ने शाहरुख की फिल्म के लिए फ्लॉप होने का दावा
  • पठान फिल्म को लेकर कमाल आर खान का दावा ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया
  • अगले ही ट्वीट में कमाल आर खान ने बदल दिए अपने सुर

फिल्म पठान के बारे में कमाल आर खान ने चौंकाने वाला ट्वीट किया है।

कमाल राशिद खान को तो आप जानते ही होंगे, कॉन्ट्रोवर्सी और कमाल आर खान का नाता बहुत पुराना है। कमाल आऱ खान बॉलीवुड एक्टर होने के साथ ही फिल्मों का रिव्यू भी करते हैं। वो अक्सर अपने मुंहफट बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से कमाल आर खान ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से वह फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बात सुपरस्टार शाहरुख खान से जुड़ी है। कमाल राशिद खान ने शाहरुख की फिल्म पठान को लेकर ऐसी बात कही है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं। 

शाहरुख खान हाल ही में शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर में शिरकत करने दुबई गए हुए थे। वहां पर उनकी फिल्म पठान की चर्चा भी उठी। अपने फैन्स के साथ बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा था कि उनको फैन्स पर पूरा भरोसा है और उनकी आने वाली तीनों फिल्में पठान, जवान और डंकी हिट होने वाली हैं। इसी बात पर कमाल आर खान ने एक ट्विट कर कह दिया कि अगर फिल्म पठान फ्लॉप नहीं हुई तो मैं अपना काम छोड़ दूंगा। और अगर शाहरुख अपनी फिल्म का नाम पठान से कुछ और रख लेते हैं तो फिर यह चैलेंज वैलिड नहीं होगा। यानि कि कमाल का कहना है कि अगर फिल्म पठान चल गई तो वो फिल्मों का रिव्यू करना बंद कर देंगे। कमाल आर खान के इस ट्वीट ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 

Advertisement
पठान फिल्म को लेकर कमाल आर खान का ये दावा ज्यादा देर तक वैसे टिक नहीं पाया और अगले ही ट्वीट में उन्होंने बात को बदल भी दिया। अपने अगले ही ट्वीट में उन्होंने लिख दिया कि वह शाहरुख की इस बात से सरोकार रखते हैं कि उनकी फिल्म पठान पाकिस्तान और विदेशों में हिट होगी। कमाल आर खान अक्सर फिल्म एक्टर्स पर निशाना साधते रहते हैं और जल्द ही फिर अपने बयान भी बदल लेते हैं। 

कमाल आर खान ने आमिर खान के बारे में भी कुछ ऐसा ही कहा। उन्होंने कहा, 'आमिर खान दूसरे एक्टर्स के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं, अगर ऐसा है तो फिर उनको अपने भाई फैजल खान और भांजे इमरान खान को ही अपनी फिल्म में ले लेना चाहिए। इससे उनकी मदद भी हो जाएगी। इनके अलावा कौन ऐसा एक्टर होगा जो आमिर खान की फिल्म में काम करना चाहता हो। कोई भी पागलखाने नहीं जाना चाहेगा।' कमाल आर खान अक्सर अपने विवादित बयानों से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  2. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  6. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  10. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.