Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 9: कल्कि का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहुंचा Rs 450 करोड़ के करीब!

भारत में फिल्म की सफलता की बात करें तो भाषा के अनुसार, फिल्म को तेलुगू में सबसे ज्यादा अच्छा रेस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जुलाई 2024 15:13 IST
ख़ास बातें
  • 8 दिनों में फिल्म भारत में 414 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
  • फिल्म ने शुक्रवार को 16.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • भारत में इसकी कुल कमाई 431 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

Kalki 2898 AD फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 9: प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म Kalki 2898 AD रिलीज के दूसरे हफ्ते में चल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। पहले दिन 95 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली कल्कि अब भी करोडों में कमा रही है। 8 दिनों में फिल्म भारत में 414 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं, दुनियाभर में भी यह अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म की अब तक की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बारे में। 

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 8: कल्की का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ रहा है। फिल्म ने 7 दिनों के भीतर 392 करोड़ रुपये अकेले भारत में कमा डाले। 8वें दिन इसका कलेक्शन 22.4 करोड़ रुपये रहा। इसको मिलाकर मूवी ने 8 दिनों में 414 करोड़ रुपये जुटा लिए। अब फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन भी आपको बता देते हैं। 

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 9: कल्की का 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8वें दिन से कम रहा। फिल्म ने शुक्रवार को 16.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह पिछले दिन की कमाई से लगभग 6 करोड़ रुपये कम है। शुक्रवार का दिन खत्म होने तक इसकी कुल कमाई 431 करोड़ रुपये पहुंच गई। अकेले भारत में फिल्म 450 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन भी अहम भूमिका में हैं। 

भारत में फिल्म की सफलता की बात करें तो भाषा के अनुसार, फिल्म को तेलुगू में सबसे ज्यादा अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। हिंदी में कलेक्शन दूसरे नम्बर पर है। वहीं तीसरे नम्बर पर तमिल भाषा में फिल्म ने अच्छी कमाई की है। Kalki 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। यह बॉक्स ऑफिस पर अब तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने दुनियाभर में 191 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.