GT vs KKR IPL 2023 Live: गुजरात टाइटन्स (GT) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मैच लाइव कुछ ही देर में, ऐसे देखें फ्री!

गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) मैच आज 9 अप्रैल, रविवार को खेला जाएगा।  

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023 14:44 IST
ख़ास बातें
  • मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।
  • मैच आज 3.30PM पर शुरू होगा।
  • Jio Cinema पर आप इसे बिल्कुल फ्री देख सकते हैं।

आईपीएल मैच Jio Cinema पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं।

Photo Credit: Twitter/IPL

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में आज रविवार, यानि 9 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स (GT) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला होने जा रहा है। सुपर संडे में यह आज के दिन का पहला मुकाबला होगा और सीजन का 13वां मुकाबला भी है। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाना है। 

गुजरात की टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है। टीम ने इस सीजन के अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। इसलिए टीम का आत्मविश्वास मजबूत है और वह जीत के सिलसिले को बिना तोड़े आगे बढ़ने के मकसद से मैदान में उतरेगी। गुजरात की टीम बीते आईपीएल की विनर रह चुकी है। साथ ही आज टीम को होम ग्राउंड का फायदा भी मिलेगा। फिलहाल गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। जबकि कोलकाता की टीम चौथे स्थान पर है। इस टीम को नीतीश राणा लीड कर रहे होंगे।

GT vs KKR IPL 2023 मैच आप लाइव कैसे देख सकते हैं इसकी जानकारी यहां दी जा रही है। आज का मुकाबला आप अपने टीवी, मोबाइल और अन्य पोर्टेबल डिवाइसेज पर घर बैठे देख सकते हैं। इस मैच का समय, स्थान और देखने का तरीका हम आपको बता रहे हैं। 
 

Gujrat Titans Vs Kolkata Knight Riders IPL 2023 मैच कब होगा?

गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) मैच आज 9 अप्रैल, रविवार को खेला जाएगा।  
Advertisement
 

Gujrat Titans Vs Kolkata Knight Riders IPL 2023 मैच कहां खेला जाएगा?

गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। 

Gujrat Titans Vs Kolkata Knight Riders IPL 2023 मैच कितने बजे शुरू होगा?

गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) मैच आज 3.30PM पर शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 3.00PM पर किया जाएगा। 
 

Gujrat Titans Vs Kolkata Knight Riders IPL 2023 मैच को कैसे देखें लाइव?

गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं जिसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। वहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन या अन्य पोर्टेबल डिवाइसेज पर मैच देखना चाहते हैं तो इसका लाइव स्ट्रीम JioCinema पर किया जाएगा। 
 

Gujrat Titans Vs Kolkata Knight Riders IPL 2023 मैच कैसे देखें फ्री?

Gujrat Titans Vs Kolkata Knight Riders IPL 2023 मैच को अगर आप बिना किसी चार्ज के देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि Jio Cinema पर आप इसे बिल्कुल फ्री देख सकते हैं। इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज यहां पर नहीं रखा गया है। JioCinema App को डाउनलोड करना भी फ्री है जिसे आप विभिन्न ऐप स्टोर्स से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर आप मैच कमेंट्री को 12 भारतीय भाषाओं में सुन सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.