Don 3 Video : 11 मुल्‍कों की पुलिस अब ढूंढेगी नए ‘डॉन’ रणवीर सिंह को, देखें टीजर

Don 3 Video : डॉन-3 को भी पहले शाहरुख खान के साथ ही प्‍लान किया गया था, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 अगस्त 2023 17:29 IST
ख़ास बातें
  • डॉन 3 का टीजर वीडियो रिलीज हुआ
  • एक्‍सल एंटरटेनमेंट ने शेयर किया वीडियो
  • साल 2025 में रिलीज होगी फ‍िल्‍म

यूट्यूब पर 4 घंटे पहले रिलीज किए गए टीजर वीडियो को अबतक 12 लाख व्‍यूज मिल गए हैं।

साल 1978 में आई फ‍िल्‍म ‘डॉन' (Don) में अमिताभ बच्‍चन ने डॉन की भूमिका निभाई थी। वर्षों बाद 2006 में जब शाहरुख खान ने डॉन का किरदार निभाया तो उसकी तुलना अमिताभ के निभाए किरदार से हुई। शाहरुख, डॉन के रोल में जमे, इसीलिए 2011 में उसका पार्ट 2 आया। अब बारी है Don 3 (डॉन 3) की। इस दफा रणवीर सिंह के कंधों पर यह जिम्‍मेदारी आ गई है। कई हफ्तों से मीडिया रिपोर्टों में यह अनुमान लगाया जा रहा था कि रणवीर सिंह, डॉन 3 में स्‍टार होंगे। एक्‍सल एंटरटेनमेंट ने बुधवार को इसका सार्वजनिक ऐलान कर दिया।

यूट्यूब समेत अन्‍य प्‍लेटफॉर्म्‍स पर एक वीडियो टीजर के जरिए रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में परिचित कराया गया। करीब 2 मिनट के टीजर की शुरुआत डॉन की झलक दिखाकर होती है। बैकग्राउंड वॉइसओवर कहता है- शेर जाे सो रहा है, वो जागेगा कब, पूछते हैं ये सब। फ‍िर धीरे-धीरे रणवीर सिंह अपना हुड उतारते हैं।  

रणवीर कहते हैं, उनसे कह दो कि फिर जाग उठा हूं मैं। मौत से खेलना जिंदगी है मेरी, जीतना ही मेरा काम है। आखिर में डॉन का वही मशहूर डायलॉग सुनाई देता है। 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, पर पकड़ पाया है मुझको कौन? मैं हूं डॉन।



रिपोर्टों के अनुसार, डॉन-3 को भी पहले शाहरुख खान के साथ ही प्‍लान किया गया था, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया। अब रणवीर सिंह नए डॉन की भूमिका में होंगे। यह फ‍िल्‍म साल 2025 में रिलीज होगी। निर्देशन की कमान फरहान अख्‍तर के हाथ में है। ऐक्‍ट्रेस की भूमिका में कौन होंगी, यह अभी फाइनल नहीं है। 
Advertisement

यूट्यूब पर 4 घंटे पहले रिलीज किए गए टीजर वीडियो को अबतक 12 लाख व्‍यूज मिल गए हैं। सोशल मीडिया में टीजर वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। शाहरुख के फैंस के लिए अभी यह स्‍वीकार करना मुश्किल है कि नए डॉन के रोल में अब रणवीर सिंह नजर आएंगे। हालांकि रणवीर सिंह के फैंस काफी एक्‍साइडेट हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.