Animal Trailer : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज, 4 घंटे में 39 लाख व्‍यूज! पहले दिन करेगी इतनी कमाई, जानें

Animal Trailer : 1 दिसंबर को रिलीज हो रही यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा कारोबार कर सकती है, ऐसे उम्‍मीद इंडस्‍ट्री लगा रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 18:20 IST
ख़ास बातें
  • रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म एनिमल का ट्रेलर रिलीज
  • 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है फ‍िल्‍म
  • यूट्यूब पर 40 लाख के करीब बटोरे व्‍यूज

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर के अलावा, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Photo Credit: Screen Grab

Animal Trailer : साल 2023 की दो बहुप्रतीक्षित फ‍िल्‍में रिलीज होना बाकी हैं। पहली है रणबीर कपूर की एनिमल (Animal) और दूसरी शाहरुख खान की डंकी। गुरुवार को एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो गया, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस फ‍िल्‍म को बनाया है ‘कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने। 3 मिनट 32 सेकंड का ट्रेलर रिलीज के 4 घंटों में यूट्यूब पर 39 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज बटोर चुका है। इससे अंदाजा मिलता है कि फैंस रणबीर कपूर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्‍साहित हैं।  

एनि‍मल के ट्रेलर से जो प्रमुख बातें पता चलती हैं वो ये कि फ‍िल्‍म में जबरदस्‍त ऐक्‍शन होने वाला है। इसकी कहानी एक पिता और पुत्र के रिलेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। रणबीर कपूर जोकि अपने फ‍िल्‍मी पिता अन‍िल कपूर से बेहद प्‍यार करते हैं। लेकिन उनका प्‍यार बचपन से जवानी तक एकतरफा है। वह अपने पिता का हर कहा मानते हैं और जब पिता पर आंच आती है, तो सबकुछ छोड़कर वापस लौटते हैं और गुनहगारों से बदला लेने की ठानते हैं। 
Advertisement



ट्रेलर से पता चलता है कि फ‍िल्‍म में बॉबी देओल निगेट‍िव रोल अदा कर रहे हैं और उनकी टक्‍कर रणबीर से होने वाली है। तीन चेहरे जिन्‍हें फ‍िल्‍म के ट्रेलर में सबसे ज्‍यादा स्‍पेस मिला है- अनिल कपूर, रणबीर कपूर और बॉबी देओल हैं। रश्‍मिका मंदाना भी नजर आई हैं। 1 दिसंबर को रिलीज हो रही यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा कारोबार कर सकती है, ऐसे उम्‍मीद इंडस्‍ट्री लगा रही है। 
Advertisement

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने अनुमान जताया है कि रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की ग्रॉस ओपनिंग कर सकती है। इससे पूर्व मेकर्स ने रणबीर कपूर के बर्थडे पर फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज किया था। 
Advertisement

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फ‍िल्‍म में  रणबीर कपूर के अलावा, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तृप्ति डिमरी का फ‍िल्‍म में क्‍या रोल होने वाला है, यह खुलासा भी अभी होना बाकी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.