55 को पार कर चुके अक्षय ने एक झटके में तोड़ डालीं सैकड़ों किलो भारी सीमेंट की ईंटें! वीडियो वायरल

हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने अजय देवगन की थैंक गॉड को काफी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2022 21:17 IST
ख़ास बातें
  • सीमेंट की ईंटों के नीचे लेटा हुआ था एक शख्स
  • अक्षय ने भारी हथौड़े से तोड़ दी ईंटें
  • कुडो टूर्नामेंट में शामिल हुए थे अक्षय

अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

अक्षय कुमार न केवल इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं बल्कि वह अपनी फिटनेस के कारण भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। यूं तो उन्हें खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है लेकिन असल जिन्दगी में भी वो बहुत एक्टिव और खिलाड़ियों की तरह ही फिट रहना पसंद करते हैं। 55 की उम्र में भी अक्षय अच्छे खासे जवान लड़कों से भी फिट दिखते हैं। उनकी फिटनेस का एक ताजा उदाहरण एक टूर्नामेंट में देखने को मिला है। जिसमें उन्होंने सीमेंट की ईँटें तोड़ डालीं। 

अक्षय कुमार अभी हाल ही में इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट 2022 में शामिल हुए थे। यह गुजरात की एक यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था। इस ईवेंट का एक वीडियो अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी फिटनेस का एक नमूना भी पेश किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सीमेंट की ईंटों के नीचे लिटाया गया है। उसके ऊपर रखी ईंटों को अक्षय जोर जोर से हथोड़े मारकर तोड़ रहे हैं। 

14वें इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट 2022 का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अक्षय 13 साल से इस टूर्नामेंट का आयोजन करवाते आ रहे हैं। अक्षय अपने टाइम में मार्शल आर्ट के चैम्पियन भी रह चुके हैं। उन्हें कराटे और ताईक्वांडो में भी पारंगत माना जाता है। फंक्शन में अक्षय ने इस टूर्नामेंट के विनर्स के साथ भी मुलाकात की। साथ उन्होंने विजेताओं को ईनाम भी बांटे। 

हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने अजय देवगन की थैंक गॉड को काफी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा अक्षय के पास अभी कई और प्रोजेक्ट्स हैं जिन पर वह काम कर रहे हैं। अक्षय के आने वाले प्रोजेक्ट्स में 'कैप्सूल गिल', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'सेल्फी', 'गोरखा' और 'ओएमजी-2' आदि शामिल हैं। अक्षय की इस साल रिलीज हुई बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, और रक्षा बंधन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.