एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को किया जॉइन, देखें वीडियो और फोटो

आज 4 नवंबर के विश्राम के बाद यात्रा 5 नवंबर को तेलंगाना के मेडाक से फिर से शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 10:02 IST
ख़ास बातें
  • भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार यानि 1 नवंबर के दिन हैदराबाद पहुंची थी।
  • राहुल गांधी ने यहां चारमीनार पर तिरंगा फहराया।
  • भारत जोड़ो यात्रा का यह 56वां दिन था।

भारत जोड़ो यात्रा लगभग 150 दिन चलकर जम्मू कश्मीर में खत्म होगी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी दिखाई दीं। पूजा भट्ट ने हैदराबाद में इस यात्रा में शिरकत की और वह राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हुई दिखाई दीं। 1 नवम्बर को राहुल गांधी चारमीनार पहुंचे थे जहां पर उन्होंने तिरंगा फहराया। उसके बाद पूजा भट्ट भी उनके साथ पदयात्रा में शामिल हुईं। 

7 सितंबर को कन्याकुमारी से चली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार यानि 1 नवंबर के दिन हैदराबाद पहुंची थी। राहुल गांधी ने यहां चारमीनार पर तिरंगा फहराया। राहुल गांधी ने यहां पर पिता राजीव गांधी की फोटो पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। चार मीनार इसलिए भी खास था क्योंकि उनके पिता राजीव गांधी ने भी यहां से 19 अक्टूबर 1990 को ‘सदभावना यात्रा' की शुरुआत की थी। 

भारत जोड़ो यात्रा का यह 56वां दिन था। उसके बाद पूजा भट्ट भी हैदाराबाद में इस यात्रा में आ पहुंचीं और उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के बाकी कार्यकर्ताओं के साथ हाथ भी मिलाया।
पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया। है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा भट्ट ने पहले राहुल गांधी को दूर से ही सलामी दी और फिर आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया। फिर वह भी उनके साथ पैदल यात्रा में शामिल हो लीं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ चल रहे पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से भी हाथ मिलाया। 

इससे पहले एक्ट्रेस पूनम कौर को भी यात्रा में देखा गया था। तेलंगाना में यह यात्रा लगभग 8-9 दिन से चल रही है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश से चलते हुए यह यहां पहुंची है। इस दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नितिन राउत कथित तौर पर पुलिस के धक्के में गिरकर घायल हो गए थे। भारत जोड़ो यात्रा 4 नवंबर को नहीं चलेगी। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट के जरिए जानकारी भी दी गई है। 

शुक्रवार, यानि आज 4 नवंबर के विश्राम के बाद यात्रा 5 नवंबर को तेलंगाना के मेडाक से फिर से शुरू होगी। 7 नवंबर को महाराष्ट्र में दाखिल होने से पहले यात्रा के 375 किलोमीटर पूरे हो जाएंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगभग 150 दिन चलने वाली है और यह जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.