Yadea UFO S मिनी फोल्डिंग इलेक्ट्रिक बाइक पेश

Yadea ने दुनिया के सबसे बड़े बाइक शो चाइना इंटरनेशनल बाइक फेयर (China Cycle 2024) के दौरान Yadea UFO S ई-बाइक को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2024 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Yadea UFO S में रियर हब मोटर है जो अधिकतम 420W आउटपुट प्रदान करती है।
  • Yadea UFO S बाइक की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।
  • Yadea UFO S फोल्डिंग ई-बाइक की कीमत 2,500 युआन (28,890 रुपये) से कम होगी।

Yadea UFO S में 420W आउटपुट है।

Photo Credit: Yadea

Yadea ने दुनिया के सबसे बड़े बाइक शो चाइना इंटरनेशनल बाइक फेयर (China Cycle 2024) के दौरान Yadea UFO S ई-बाइक को पेश किया है। Yadea UFO S ई-बाइक को चाइना साइकिल 2024 इवेंट के दौरान Yadea बूथ पर शोकेस किया गया था। Yadea UFO के अपग्रेड वेरिएंट के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करता जा रहा है। UFO S ई-बाइक एक छोटे फॉर्मेट वाली और वर्सिटाइल फोल्डिंग ई-बाइक है, जिसका डिजाइन Yadea UFO से मिलता है।


Yadea UFO S Price, Availability


Yadea UFO S फोल्डिंग ई-बाइक की कीमत लगभग 2,500 युआन ($346) से कम होगी। Yadea इस इलेक्ट्रिक बाइक को जल्दी ही लॉन्च करेगी और उसके बाद विदेशी बाजारों में लॉन्च होगी।


Advertisement
Yadea UFO S Features, Specifications


Yadea UFO S एक रियर हब मोटर से लैस है जो अधिकतम 420W आउटपुट और 250W आउटपुट प्रदान करती है। ई-बाइक में छोटे 14 x 2.125 इंच के टायर्स दिए गए हैं। यह सिटी कम्युटर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन है, जिन्हें एक कॉम्पैक्ट, फोल्डिंग ई-बाइक की जरूरत होती है। इसे आसानी से बस या ट्रेन में रखा जा सकता है और पैडल-राइड के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Yadea UFO S 17 प्रतिशत तक की ढलान पर चढ़ सकती है। बाइक की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है और यह कई यूरोपीय और एशियाई मार्केट में लिमिट में आती है। Yadea की यह बाइक लेन पर व्हीकल ट्रैफिक ग्रिडलॉक को तेजी से पार कर सकती है। Yadea ई-स्कूटर और ई-बाइक सेगमेंट में ग्लोबल मार्केट में टॉप पर है, जिसकी आगामी बाइक के बारे में जल्द ही ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  3. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  4. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  5. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  6. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  7. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  9. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.