530 Km रेंज वाली Volvo C40 हुई पेश, भारत में अगस्त में होगी लॉन्च

Volvo C40 Recharge EV को छह कलर ऑप्शन - क्रिस्टल व्हाइट, ओनिक्स ब्लैक, फ्यूजन रेड, क्लाउड ब्लू, सेज ग्रीन और फोजर्ड ब्लू में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जून 2023 19:00 IST
ख़ास बातें
  • Volvo C40 Recharge EV को छह कलर ऑप्शन में पेश किया गया है
  • यह 4.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखती है
  • इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है

Volvo C40 Recharge को अगस्त में लॉन्च किया जाएगा

Volvo Car India ने देश में C40 Recharge इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया है। ये भारत में कंपनी की ओर से दूसरी इलेक्ट्रिक पेशकश है। इससे पहले Volvo ने देश में XC40 Recharge EV को लॉन्च किया था। नई C40 Recharge लॉन्ग रेंज देने का दावा करती है। इसे कई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार को अगस्त में लॉन्च किया जाएगा और उस समय कार की कीमत का खुलासा किए जाने की उम्मीद है। वहीं, इसकी डिलीवरी सितंबर 2023 में शुरू होने की बात कही गई है।

Volvo C40 Recharge EV को छह कलर ऑप्शन - क्रिस्टल व्हाइट, ओनिक्स ब्लैक, फ्यूजन रेड, क्लाउड ब्लू, सेज ग्रीन और फोजर्ड ब्लू में पेश किया गया है।

इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन की बात की जाए, तो कुछ हद तक XC40 का एक कूप वर्जन लगती है। इसमें क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट फेशिया, LED हेडलैंप और वर्टिकल LED टेल लैंप दिए गए हैं। वोल्वो सी40 रीचार्ज ईवी में 19-इंच के 5-स्पोक डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

Volvo C40 Recharge EV में 78kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर 530 किमी की WLTP-सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करता है। इसमें दो वर्जन मिलेंगे, जिनमें से पहला सिंगल AWD वर्जन होगा और दूसरा डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आएगा। इलेक्ट्रिक SUV कंपनी के दावे अनुसार, 408 hp की मैक्सिमम पावर और 660 Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है, जिसकी बदौलत यह 4.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखती है। इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है।

इंटीरियर की बात करें, तो C40 Recharge EV में 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लम्बर के साथ फोर-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल हैं। इंफोटेनमेंट यूनिट को Google की सर्विस से लैस किया गया है, जिसकी वजह से इसमें Google Maps, Google Assistant और Google Play Store जैसी सर्विस इन-बिल्ट मिलती हैं। कंपनी ने इसमें कीलेस एंट्री, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर और पैनोरमिक सनरूफ भी शामिल किया है। 
Advertisement



 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरि
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  2. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  3. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  4. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  5. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  6. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  8. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  9. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  10. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.