Viribus Electric Trike सिंगल चार्ज में चलेगी 48 किमी, कम दाम में हुई लॉन्च

Viribus Electric Trike में फ्रंट व्हील 250W हब मोटर दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2023 12:26 IST
ख़ास बातें
  • Viribus Electric Trike की कीमत अमेरिका में $899 (लगभग 73,948 रुपये) है।
  • Viribus Electric Trike में फ्रंट व्हील 250W हब मोटर दी गई है।
  • Viribus Electric Trike सिंगल चार्ज में 48 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।

Viribus Electric Trike की रेंज 48 किमी है।

Photo Credit: Viribus

Viribus ने अमेरिकी बाजार में Viribus Electric Trike को पेश कर दिया है। नई Viribus e-trike को शहर में कार्गो मूवमेंट के लिए किफायती व्हीकल के तौर पर डिजाइन किया गया है। विरिबस इलेक्ट्रिक ट्राइक ऐसे समय में आ रही है जब कई बाजारों में इलेक्ट्रिक साइकिलों की मांग बढ़ रही है। Viribus, विरिबस ई-ट्राइक के साथ ई-ट्राइक सेगमेंट में एंट्री कर रहा है। यहां हम आपको Viribus Electric Trike के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Viribus Electric Trike की कीमत


Viribus Electric Trike की कीमत अमेरिका में $899 (लगभग 73,948 रुपये) है। विरिबस इलेक्ट्रिक ट्राइक की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Viribus Electric Trike ब्लैक, फ्यूशिया, पीच, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक अलग-अलग लंबाई के यूजर्स के लिए 24-इंच और 26-इंच के पहियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 


Viribus Electric Trike की पावर और स्पेसिफिकेशंस


Viribus Electric Trike में फ्रंट व्हील 250W हब मोटर दी गई है। हब मोटर का पीक आउटपुट 500W है, जिससे ई-ट्राइक आसानी से ढलानों पर चल सकती है। ई-ट्राइक में 35V 10Ah बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 48 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। विरिबस ई-ट्राइक की टॉप स्पीड 24 किमी प्रति घंटे है। विरिबस ई-ट्राइक सिटी कम्यूट के लिए बेहतर है। इसकी माल ले जाने की कैपेसिटी इसका अतिरिक्त लाभ है। ई-ट्राइक में थके हुए पैरों के साथ भी आसान इस्तेमाल के लिए थंब थ्रोटल है।  इसका वजन 32 किलोग्राम है। इसमें अतिरिक्त सामान के लिए पीछे स्पेस और फुल एलईडी लाइट्स दी गई हैं।

यूरोप और एशिया में इलेक्ट्रिक साइकिल्स को काफी पसंद किया जा रहा है, साथ ही साथ यह चलन अमेरिका में भी जोर पकड़ रहा है। अमेरिका में इलेक्ट्रिक साइकिल के लिए बेहतर वातावरण ने कई यूनिक डिजाइनों को बढ़ावा दिया है। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (ई-ट्राइक) चलाना काफी आसान है और इसके लिए किसी बैलेंसिंग स्किल की जरूरत नहीं होती है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  3. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  4. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  5. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  6. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  2. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  3. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  7. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  8. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
  9. Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
  10. IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.