Ultraviolette X-47 भारत में लॉन्च: अब एडवेंचर भी होगा इलेक्ट्रिक बाइक से, शुरुआती ग्राहकों के लिए Rs 25 हाजर की छूट!

बेंगलुरु की स्टार्टअप Ultraviolette ने भारत में अपनी एडवेंचर टूरर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल X-47 पेश की है। यह बाइक 323 किमी तक की रेंज, 610 Nm टॉर्क और Hypersense राडार जैसी हाई-टेक फीचर्स के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 सितंबर 2025 10:57 IST
ख़ास बातें
  • Ultraviolette X-47 की शुरुआती कीमत 2.49 लाख रुपये, बुकिंग आज से शुरू
  • Recon वेरिएंट देता है 323 km रेंज और 610 Nm टॉर्क
  • Hypersense Radar और डुअल डैशकैम्स जैसे एडवांस फीचर्स शामिल

Ultraviolette X-47 की भारत में शुरुआती कीमत 2.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Photo Credit: Ultraviolette Automotive

बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी Ultraviolette Automotive ने भारत में अपनी पहली एडवेंचर टूरर बाइक X-47 लॉन्च कर दी है। यह मॉडल ब्रांड की स्पोर्टी F77 Mach 2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, लेकिन डिजाइन और अप्रोच के मामले में एक बिल्कुल नया एक्सपीरियंस लाता है। Ultraviolette X-47 में वही टेक्नोलॉजी दी गई है जो F77 में मिलती है। स्टैंडर्ड मॉडल में 7.1 kWh बैटरी है, जो करीब 263 किलोमीटर (IDC-क्लेम्ड) रेंज देती है। वहीं टॉप-स्पेक Recon वेरिएंट में 10.3 kWh बैटरी पैक है, जो 323 किलोमीटर की रेंज और 30 kW (40 bhp) मोटर के साथ 610 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।
 
Ultraviolette X-47 की भारत में शुरुआती कीमत 2.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि शुरुआती 1,000 ग्राहकों के लिए यह बाइक इंट्रोडक्टरी प्राइस 2.49 लाख रुपये में उपलब्ध होगी। प्री-बुकिंग आज, 24 सितंबर शाम 4 बजे से शुरू होगी और डिलीवरी अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इसे ऑफिशियल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर प्री-बुक कर सकते हैं।

कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में उतारा है। पहला है Crossover, जिसकी बुकिंग 999 रुपये में की जा सकती है और यह Turbo Red, Cosmic Black और Stellar White जैसे तीन कलर ऑप्शंस में मिलेगा। वहीं दूसरा वेरिएंट है Desert Wing Special Edition, जो Light Yellow कलर में पेश किया गया है और इसमें हैंडगार्ड्स, TPMS और डैशकैम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इस मॉडल की कीमत अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन बुकिंग अमाउंट 4,999 रुपये रखा गया है।

Advertisement

Ultraviolette X-47 का डिजाइन पूरी तरह से नया है और यह कंपनी की अब तक की स्पोर्टी F77 लाइन-अप से अलग पहचान बनाता है। Concept X पर आधारित इस मोटरसाइकिल को खास तौर पर टूरिंग और एडवेंचर राइडिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें सिंगल-पीस हैंडलबार, शार्प बीक के साथ ट्राएंगलर हेडलैम्प और बड़ी टूरिंग विंडस्क्रीन दी गई है। इसके दोनों तरफ टैंक एक्सटेंशंस का मस्कुलर डिजाइन है और नीचे बैटरी पैक को प्रोटेक्ट करने के लिए क्रैश गार्ड लगाया गया है।

पावरट्रेन की बात करें तो Ultraviolette X-47 में वही टेक्नोलॉजी दी गई है जो F77 में मिलती है। स्टैंडर्ड मॉडल में 7.1 kWh बैटरी है, जो करीब 263 किलोमीटर (IDC-क्लेम्ड) रेंज देती है। वहीं टॉप-स्पेक Recon वेरिएंट में 10.3 kWh बैटरी पैक है, जो 323 किलोमीटर की रेंज और 30 kW (40 bhp) मोटर के साथ 610 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यही वजह है कि यह बाइक 0-60 kmph सिर्फ 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 145 kmph तक जाती है।

फीचर्स की लिस्ट भी उतनी ही दमदार है। X-47 में आगे और पीछे इंटीग्रेटेड डैशकैम्स दिए गए हैं जो लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग करते रहते हैं। इसमें चार ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स (T1, T2, T3 और Off) हैं और डुअल-चैनल ABS को रियर पर स्विच किया जा सकता है ताकि ऑफ-रोडिंग के दौरान कंट्रोल्ड स्लाइड्स मिल सकें। इसके अलावा, 9 लेवल की रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग दी गई है, जिसे ABS के साथ को-ऑर्डिनेट किया गया है ताकि हार्ड ब्रेकिंग के दौरान भी स्टेबिलिटी बनी रहे।

Advertisement

कनेक्टेड टेक्नोलॉजी में कंपनी ने Violette AI ऐप दिया है, जिसके जरिए रिमोट डायग्नोस्टिक्स, राइड डेटा ट्रैकिंग और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलते हैं। इसके अलावा, X-47 में पीछे की ओर लगा Hypersense Radar सिस्टम भी है, जो 200 मीटर तक ऑब्जेक्ट्स को डिटेक्ट कर सकता है। यह ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ओवरटेक अलर्ट्स, लेन चेंज असिस्टेंस और रियर कोलिजन वॉर्निंग जैसी हाई-टेक सेफ्टी सुविधाएं देता है।

Ultraviolette X-47 का मुकाबला सीधे तौर पर अभी लॉन्च होने वाली Royal Enfield Himalayan Electric से किया जाएगा। हालांकि जहां Himalayan Electric को हार्डकोर एडवेंचर बाइक के रूप में देखा जा रहा है, वहीं X-47 खुद को एक ड्यूल-स्पोर्ट टूरर के रूप में पेश कर रही है, जो शहरी सड़कों और हल्की ऑफ-रोडिंग दोनों पर बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देने का दावा करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.