TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स

TVS Motor की जुलाई 2026 की मॉडल-वाइज सेल्स सामने आ गई है। Jupiter सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जबकि iQube की बिक्री में सालाना आधार पर 158% की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अगस्त 2026 12:33 IST
ख़ास बातें
  • TVS Jupiter जुलाई में 1.48 लाख यूनिट बिक्री के साथ सबसे आगे
  • iQube की बिक्री सालाना आधार पर करीब 158% बढ़ी
  • Apache और iQube की बिक्री में सिर्फ 18 यूनिट का अंतर રહ્યો

TVS की जुलाई 2026 सेल्स में Jupiter सबसे आगे रहा, iQube की बिक्री भी बढ़ी

TVS Motor Company ने जुलाई 2026 में घरेलू बाजार में शानदार बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कुल 4,37,394 दोपहिया वाहन बेचे, जो जुलाई 2025 में बिके 3,08,720 यूनिट के मुकाबले 41.68% ज्यादा है। जून 2026 में कंपनी ने 4,11,014 यूनिट बेची थीं, यानी महीने-दर-महीने बिक्री में भी 6.42% की बढ़ोतरी हुई। TVS के पोर्टफोलियो में Jupiter सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जबकि iQube ने भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन करते हुए Apache को लगभग बराबर टक्कर दी।

TVS Jupiter जुलाई में कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। इसकी 1,48,595 यूनिट बिकीं। जुलाई 2025 में Jupiter की 1,24,876 यूनिट बिकी थीं, यानी सालाना आधार पर बिक्री में 18.99% की बढ़ोतरी हुई। जून 2026 के मुकाबले भी इसकी बिक्री 8.62% बढ़ी है। कुल घरेलू बिक्री में Jupiter की हिस्सेदारी करीब 34% रही।

Advertisement

TVS Apache बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही। जुलाई में Apache की 59,404 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की समान अवधि की 37,566 यूनिट के मुकाबले 58.13% ज्यादा है। जून के मुकाबले भी इसकी बिक्री 7.26% बढ़ी है।

वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube ने Apache को लगभग बराबर टक्कर दी। जुलाई में iQube की 59,386 यूनिट बिकीं। पिछले साल जुलाई में इसकी 23,029 यूनिट बिकी थीं, यानी सालाना बिक्री में 157.87% की बड़ी बढ़ोतरी हुई। iQube की बिक्री में 36,357 यूनिट का इजाफा हुआ, जो जुलाई में TVS के किसी भी मॉडल की सबसे बड़ी सालाना वॉल्यूम ग्रोथ रही।

TVS के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2026 में कंपनी की कुल इलेक्ट्रिक दोपहिया बिक्री 60,934 यूनिट रही, जो पिछले साल के 23,605 यूनिट के मुकाबले 158% ज्यादा है। यानी कंपनी के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी तेजी देखने को मिली है।

Advertisement

TVS XL की जुलाई में 50,497 यूनिट बिकीं। पिछले साल इसी महीने में इसकी 33,991 यूनिट बिकी थीं, यानी बिक्री में 48.56% की सालाना बढ़ोतरी हुई। जून के मुकाबले इसकी बिक्री लगभग स्थिर रही और 0.68% की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसके बाद Ntorq का नंबर रहा। जुलाई में इसकी 38,336 यूनिट बिकीं। जुलाई 2025 में Ntorq की 26,258 यूनिट बिकी थीं, यानी सालाना आधार पर 46% की बढ़ोतरी हुई। महीने-दर-महीने बिक्री भी 1.52% बढ़ी।

TVS Raider की जुलाई में 34,125 यूनिट बिकीं। पिछले साल जुलाई में इसकी 24,511 यूनिट बिक्री हुई थी, यानी सालाना आधार पर 39.22% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, जून 2026 में बिकी 36,983 यूनिट के मुकाबले जुलाई में इसकी बिक्री 7.73% कम रही।

Advertisement

TVS Ronin के लिए भी जुलाई का महीना अच्छा रहा। कंपनी ने इसकी 10,738 यूनिट बेचीं, जबकि जुलाई 2025 में 5,517 यूनिट बिकी थीं। यानी सालाना आधार पर 94.63% की बढ़ोतरी हुई। खास बात यह है कि Ronin ने लगातार दूसरे महीने 10 हजार यूनिट का आंकड़ा पार किया है। जून 2026 में इसकी 10,157 यूनिट बिकी थीं। कंपनी के मॉडल लाइनअप में लॉन्च के बाद यह पहली बार है जब Ronin ने लगातार दो महीनों में पांच अंकों की बिक्री दर्ज की है।

TVS Radeon की जुलाई में 13,927 यूनिट बिकीं। पिछले साल इसी महीने इसकी 10,102 यूनिट बिक्री हुई थी, यानी सालाना आधार पर 37.86% की बढ़ोतरी हुई। वहीं Zest की 10,358 यूनिट बिकीं, जो जुलाई 2025 की 9,444 यूनिट के मुकाबले 9.68% ज्यादा है।

TVS Sport की बिक्री में हालांकि गिरावट देखने को मिली। जुलाई में इसकी 9,789 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 10,160 यूनिट बिकी थीं। यानी सालाना आधार पर 3.65% की कमी दर्ज हुई।

Advertisement

कुल मिलाकर जुलाई में TVS के घरेलू दोपहिया कारोबार में Jupiter सबसे आगे रहा, जबकि Apache और iQube के बीच बिक्री का अंतर सिर्फ 18 यूनिट का रहा। खासतौर पर iQube की 157.87% सालाना ग्रोथ कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर कारोबार के लिए अहम रही।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.