500 किमी की रेंज वाली ईवी की तलाश है तो Maruti, Tata, Mahindra और Kia की कारें बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं।
Maruti Suzuki e Vitara एक 2WD ड्राइव कार है।
Photo Credit: Maruti Suzuki
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों और देश में प्रदूषण को देखते हुए लोग सामान्य ईंधन से चलने वाली कारों की जगह इलेक्ट्रिक कारों पर स्विच करना चाहते हैं और कर रहे हैं। सरकार भी नागरिकों को ईवी पर अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, जिसमें टैक्स में छूट और नकद सब्सिडी आदि शामिल हैं। अगर आप भी अपने लिए नई ईवी तलाश कर रहे हैं, लेकिन रेंज को लेकर थोड़ा संकोच में हैं तो आज हम आपको भारतीय बाजार में उपलब्ध 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि सिंगल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान कर सकती हैं। हालांकि, ये कंपनी द्वारा सर्टिफाइड रेंज है जो कि रियल लाइफ में थोड़ी अलग हो सकती है। देश में Tata से लेकर Maruti, Mahindra और Kia जैसी कंपनियां अपने ईवी मॉडल्स की पेश करती हैं, जिनमें 500 किमी से ज्यादा की रेंज मिलती है।
Maruti Suzuki e Vitara
Maruti Suzuki e Vitara में ARAI सर्टिफाइड 543 किमी की रेंज मिलती है। Maruti Suzuki e Vitara की एक्स शोरूम कीमत ₹16,19,000 से लेकर ₹20,21,000 तक है। यह ईवी 49kWh और 61kWh वेरिएंट में आती है। यह एक 2WD ड्राइव कार है जो कि 45 मिनट में 0-80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। कंपनी इसकी बैटरी के साथ 8 साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी प्रदान करती है।
Tata Sierra EV
Tata Sierra EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹18,79,000 से लेकर ₹26,48,000 है। यह ईवी सिंगल चार्ज में (ARAI सर्टिफाइड) 665 किमी की रेंज प्रदान करती है। वहीं इसे 0-100 किमी की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 5.8 सेकंड का समय लगता है। कंपनी इस कार के साथ लाइफटाइम वारंटी प्रदान करती है जो कि रजिस्टर्ड होने से लेकर 15 सालों तक रहती है।
Mahindra BE 6 Sporteq
Mahindra BE 6 Sporteq की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹20,20,000 है, जिसमें वाहन की कीमत ₹19,45,000 और चार्जर की कीमत ₹75,000 शामिल है। इस ईवी की रेंज (MIDC सर्टिफाइड) 557 किमी से लेकर 683 किमी तक है। यह एसयूवी सिर्फ 6.44 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। अन्य फीचर्स में लेवल 2 ADAS और 7 एयरबैग्स दिए गए हैं।
Tata Harrier EV
Tata Harrier EV महज 6.3 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पर पहुंच जाती है। इस ईवी की फ्रंट मोटर 158PS और रियर मोटर 238PS की पावर जनरेट करती है, वहीं 504NM का टॉर्क जनरेट होता है। इसमें लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी दी जाती है। इस एसयूवी में 6 टेरेन मोड्स दिए गए हैं। यह एक रियर व्हील ड्राइव ईवी है जो कि IP67 रेटिंग से लैस की गई है। सेफ्टी के मामले में इस ईवी को BNCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस ईवी की रेंज 538 किमी से लेकर 622 किमी तक रहती है। डीसी फास्ट चार्जिंग के जरिए यह 25 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। Tata Harrier EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹21,79,000 है।
Kia Syros EV
Kia Syros EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹13,48,900 है। यह ईवी अपने सेगमेंट में सबसे बेस्ट 526 किमी की रेंज प्रदान करती है। यह ईवी 171PS की पावर और 255NM का टॉर्क जनरेट करती है। इस कार को डीसी फास्ट चार्जर के जरिए 10 से 80 प्रतिशत तक महज 39 मिनट्स में चार्ज किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी