Segway Kickscooter GT2P e-scooter: सिंगल चार्ज में 90km रेंज के साथ Segway का शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Segway Kickscooter GT2P में 6kW की मोटर दी गई है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2023 18:15 IST
ख़ास बातें
  • यह 30% तक खड़ी चढ़ाई पर चल सकता है।
  • इसमें 11 इंच के ट्यूबलेस टायर हैं।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट और रियर में डुअल आर्म वाला सस्पेंशन मिलता है।

Segway Kickscooter GT2P में 6kW की मोटर दी गई है

Segway ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में लेटेस्ट एडिशन Kickscooter GT2P लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ सकता है। कंपनी का कहना है कि इसे 0 से 48 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में केवल 4 सेकंड का समय लगता है। सिंगल चार्ज में इसे 90 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत और फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Segway Kickscooter GT2P price, availability

Segway Kickscooter GT2P को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में उतारा है। इसकी कीमत 2999 यूरो (लगभग 2 लाख 73 हजार रुपये) है। अन्य मार्केट्स में इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। 
 

Segway Kickscooter GT2P features

Segway Kickscooter GT2P में 6kW की मोटर दी गई है जो इसे 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ा सकती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1WD, या 2WD के ऑप्शन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें बूस्ट मोड भी दिया गया है। साथ ही यह ईको मोड, पार्क मोड और वॉक मोड में भी चलाया जा सकता है। इसमें OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें राइड से जुड़ी जानकारी जैसे स्पीड, बैटरी लेवल आदि को देखा जा सकता है। 

चूंकि इसमें 1,512Wh की पावरफुल बैटरी है, तो यह 30% तक खड़ी चढ़ाई पर चल सकता है। इसमें 11 इंच के ट्यूबलेस टायर हैं। कंपनी का कहना है कि ये टायर सेल्फ हीलिंग हैं, यानि कि इन्हें मेंटेनेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट और रियर में डुअल आर्म वाला सस्पेंशन दिया गया है जिससे राइड आरामदायक हो जाती है। फ्रंट में यह 9W LED लाइट के साथ आता है। रियर में ब्रेक लाइट्स और टर्न इंडिकेटर भी मौजूद हैं। EV का वजन 52.6kg है। यह 150 किलो तक वजन के साथ चलाया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  2. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  2. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  3. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  5. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  6. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  7. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  8. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  9. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  10. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.