Rs 1.21 करोड़ की Porsche Macan EV भारत में लॉन्च, 762km है रेंज, जानें फीचर्स

इसमें 100kWh की बैटरी लगी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जनवरी 2025 12:57 IST
ख़ास बातें
  • यह रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • यह केवल 21 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है।
  • इलेक्ट्रिक कार में WLTP रेंज 518km से 590km तक मिलती है।

भारत में कंपनी टॉप स्पेक वेरिएंट Turbo भी पेश करती है जिसकी कीमत 1.68 करोड़ रुपये है।

Photo Credit: Porsche

लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली जर्मन कंपनी Porsche ने Auto Expo 2025 में अपनी नई EV Porsche Macan को लॉन्च किया है। यह नई इलेक्ट्रिक कार 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत में पेश की गई है। इसमें कंपनी ने दो वेरिएंट्स पेश किए हैं जिसमें बेस RWD वेरिएंट और 4S वेरिएंट शामिल हैं। भारत में Macan EV में टॉप स्पेक Turbo वेरिएंट भी आता है जिसकी कीमत 1.5 करोड़ से ज्यादा रखी गई है। कार की अर्बन रेंज 762 किलोमीटर तक बताई गई है। आइए जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक कार के बारे में सभी खास बातें। 
 

Porsche Macan EV price

Porsche Macan EV की कीमत बेस वेरिएंट RWD के लिए 1.21 करोड़ रुपये से शुरू होती है जो कि इसका एक्स-शोरूम प्राइस है। भारत में कंपनी टॉप स्पेक वेरिएंट Turbo भी पेश करती है जिसकी कीमत 1.68 करोड़ रुपये है। यह भी इसका एक्स-शोरूम प्राइस है। 
Advertisement
 

Porsche Macan EV features

Porsche Macan EV में परफॉर्मेंस के साथ-साथ लग्जरी और टिकाऊपन पर भी फोकस किया है। इसमें एड्वांस्ड सस्पेंशन दिया गया है। चार्जिंग फीचर और रेंज क्षमता भी जबरदस्त है। इलेक्ट्रिक कार को कंपनी ने एक एलिगेंट डिजाइन दिया है जो कि Taycan से प्रेरित है। इसमें स्लीक डेटाइम LED लाइट्स मिलती हैं। हेडलैम्प बम्पर के साथ जाकर मिल जाते हैं। इसमें लग्जरी ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए टॉप टियर ट्रिपल स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। 

सभी मॉडल्स में कंपनी ने 12.6 इंच डिजिटल क्लस्टर और 10.9 इंच इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले दिया है। और साथ में एक 10.9 इंच का टच डिस्प्ले भी दिया है जो फ्रंट पैसेंजर के लिए उपयोगी हो सकता है। परफॉर्मेंस के मामले में भी Porsche Macan EV धांसू फीचर्स कैरी करती है। इसमें 100kWh की बैटरी लगी है। यह रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि यह केवल 21 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। 270 kW तक रैपिड चार्जिंग को यह सपोर्ट करती है। रेंज की बात करें तो इलेक्ट्रिक कार में WLTP रेंज 518km से 590km तक मिलती है। वहीं, कंपनी ने अर्बन रेंज के लिए दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में 670km से 762km तक जा सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.