इलेक्ट्रिक कार चलाना पेट्रोल-डीजल इंजन कार के मुकाबले में किफायती साबित होता है।
इलेक्ट्रिक कार चलाना किसी भी पेट्रोल-डीजल इंजन वाली कार के मुकाबले में किफायती रहता है।
Photo Credit: Pexels/Giant Asparagus
जब भी कोई पेट्रोल-डीजल कार से इलेक्ट्रिक कार पर स्विच करने का प्लान करता है तो हमेशा यह कंफ्यूजन रहती है कि आखिर ईवी खरीदने पर पेट्रोल-डीजल कार की तुलना में कैसे फायदे होंगे। आमतौर पर पेट्रोल-डीजल कार रेंज के मामले में कार चालक को हमेशा टेंशन फ्री रखती है, लेकिन किसी इलेक्ट्रिक कार ड्राइवर को रेंज को लेकर शंका रहती है कि कितना चलेगी और लंबी दूरी की यात्रा में कैसे मैनेज किया जाएगा। आज हम इलेक्ट्रिक कार चलाने पर होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जिससे आप यह तय कर पाएंगे कि ईवी खरीदना कितना बेहतर साबित हो सकता है।
चलाने में किफायती
इलेक्ट्रिक कार चलाना किसी भी पेट्रोल-डीजल इंजन वाली कार के मुकाबले में किफायती रहता है। खासतौर पर अगर आप ईवी को घर पर चार्ज करते हैं तो यह काफी सस्ती बैठती है, क्योंकि इलेक्ट्रिक यूनिट्स की खपत किसी कार में पेट्रोल-डीजल भरवाने से बहुत कम रहती है। हालांकि, बाहर फास्ट चार्जर से बैटरी चार्ज करवाना घर के मुकाबले में महंगा रहता है।
कम मेंटेनेंस
इलेक्ट्रिक कार में किसी भी पेट्रोल-डीजल इंजन के मुकाबले चलने वाले पार्ट्स बहुत कम होते हैं। ईवी में ऑयल बदलने, स्पार्क प्लग बदलने या ट्रांसमिशन सर्विस की जरूरत नहीं होती, जिससे मेंटेनेंस का खर्च बहुत कम हो जाता है। ईवी को घर पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर भी चार्ज किया जा सकता है। ईवी को चार्ज करने का खर्च कम आता है।
वातावरण के लिए बेहतर
किसी कंबशन इंजन के मुकाबले में इलेक्ट्रिक कार चलाने पर किसी भी प्रकार का धुआं नहीं निकलता है, जिसे वातावरण में वायु प्रदूषण कम होता है और ग्रीनहाउस गैस को कम करने में मदद मिलती है। ईवी चलाते हुए आप वातावरण का भी ख्याल रख पाते हैं। इलेक्ट्रिक कार को आप रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कि छत पर लगे सोलर पैनल से चार्ज कर सकते हैं।
ज्यादा पावर
इलेक्ट्रिक कार में पेट्रोल-डीजल कार की तुलना में बिना शोर के साथ स्मूथ तरीके से पावर मिलती है। जब आप एक्सीलरेटर दबाते हैं तो ईवी मोटर से क्विक 100% टॉर्क मिलता है।
सब्सिडी और टैक्स में छूट
सबसे खास बात यह है कि केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों द्वारा इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस में छूट और टैक्स में राहत दी जा रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ भी मिलता है, जिससे ईवी की कीमत कम हो जाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी