Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत

स्कूटर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 301 किलोमीटर की दूरी एक बार के चार्ज में तय कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अगस्त 2026 09:56 IST
ख़ास बातें
  • 3.1kWh बैटरी कैपिसिटी वाले वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।
  • 5.1kWh बैटरी कैपिसिटी वाले वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है।
  • ई-स्कूटर में 4.3-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Ola S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने अपनी खुद की विकसित, स्वदेशी भारत सैल LFP बैटरी लगाई है।

Photo Credit: Ola Electric

Ola Electric ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नया S1Z ई-स्कूटर पेश किया है। स्कूटर की खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें भारत सैल एलपीएफ (Bharat Cell LPF) बैटरी का इस्तेमाल किया है जो कि कंपनी की खुद की बनाई हुई है। नए स्कूटर को कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी के हिसाब से दो वेरिएंट्स में पेश किया है। स्कूटर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 301 किलोमीटर की दूरी एक बार के चार्ज में तय कर सकता है। आइए जानते हैं S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत, और क्या हैं इसके अन्य खास फीचर्स। 

Ola S1Z Electric Scooter Price in India

Ola S1Z को कंपनी ने भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। Ola S1Z  इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत ₹79,999 (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसमें दो वेरिएंट्स पेश किए हैं। 3.1kWh बैटरी कैपिसिटी वाले वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। जबकि 5.1kWh बैटरी कैपिसिटी वाले वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। Ola S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर चार कलर स्कीम में आएगा जिसमें व्हाइट, एन्थ्रेसाइट, स्काई स्प्लैश ब्लू और माचा ग्रीन शेड्स को शामिल किया गया है। 

Ola S1Z Electric Scooter Delivery

Ola S1Z 3.1 kWh की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि Ola 5.1 kWh की डिलीवरी मार्च 2027 से शुरू होने की बात कही गई है। 

Ola S1Z Electric Scooter Range, Features

Ola S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने अपनी खुद की विकसित, स्वदेशी बैटरी लगाई है। इसे भारत सैल LFP बैटरी कहा है। दोनों ही वेरिएंट्स में एक जैसी 4kW की मोटर दी गई है, जिसकी टॉप स्पीड 70kmph बताई गई है। S1Z के 3.1kWh वाले वेरिएंट में मोटर को 0 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार पकड़ने में 4.9 सेकंड लगते हैं। वहीं, 5.1kWh वाले वेरिएंट में यह स्पीड पकड़ने में 4.6 सेकंड लगते हैं।

Advertisement

Ola S1Z में सिंगल चार्ज में 310 किलोमीटर तक की रेंज होने का दावा कंपनी ने किया है। इसके 3.1 kWh वेरिएंट में 179 किलोमीटर की रेंज बताई गई है। जबकि 5.1 kWh वेरिएंट में 301 किलोमीटर की रेंज का दावा किया गया है। ई-स्कूटर में 4.3-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन स्पीड, टाइम, बैटरी लेवल, ट्रिप और ओडोमीटर की जानकारी दिखाती है। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में जियोफेंसिंग और लाइव लोकेशन मॉनिटर जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी हैं। इसके अलावा क्रूज़ कंट्रोल सिस्टम, रीवर्स मोड और रीजेन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। स्कूटर Ola MoveOS 5 के साथ आता है और इसमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स आने की बात भी कही गई है। यह कंपनी का एंट्री-लेवल ई-स्कूटर बनने जा रहा है जो भारत में Hero Vida VX2 और TVS Orbiter जैसे स्कूटरों को टक्कर देगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  6. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.