MG का भूचाल! भारत आई M9 EV, 548 KM की रेंज और 90 मिनट में बैटरी फुल; जानें कीमत

MG M9 EV की डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से चुनिंदा मेट्रो शहरों के MG SELECT शोरूम्स के जरिए शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जुलाई 2025 16:42 IST
ख़ास बातें
  • MG M9 EV भारत में 69.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत में हुई लॉन्च
  • 90kWh बैटरी के साथ 548km की रेंज, V2L (Vehicle-to-Load) जैसा फीचर भी
  • 160kW DC फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 90 मिनट में फुल चार्ज होने का दावा

MG M9 EV की एक्स-शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये रखी गई है

Photo Credit: MG

MG Motor India ने अपनी पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV, MG M9 EV को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी रेंज 548 Km बताई गई है, जो इसके 90kWh के Nickel Manganese Cobalt (NMC) बैटरी पैक के जरिए आएगी। रेंज के साथ-साथ पावर भी भरपूर है। कंपनी का कहना है कि नई MG M9 EV 350Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। फास्ट चार्जिंग का भी ख्याल रखा गया है। 160kW DC चार्जर के जरिए बैटरी पैक शून्य से फुल मात्र 90 मिनट में पहुंच सकता है। इसके फीचर्स भी भर-भर के दिए गए हैं।
 

MG M9 EV price in India, availability

MG M9 EV की एक्स-शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये रखी गई है, जिससे यह फिलहाल MG की सबसे एक्सक्लूसिव गाड़ी बन गई है। डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से चुनिंदा मेट्रो शहरों के MG SELECT शोरूम्स के जरिए शुरू होगी। बुकिंग्स पहले ही कंपनी के एक्सक्लूसिव चैनल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 51,000 रुपये के रिफंडेबल अमाउंट के साथ ओपन की जा चुकी हैं। कलर ऑप्शन में Metal Black, Pearl Lustre White (ब्लैक रूफ के साथ) और Concrete Grey (ब्लैक रूफ के साथ) मिलते हैं।
 

MG M9 EV specifications, features

MG M9 EV में 90kWh की Nickel Manganese Cobalt (NMC) बैटरी मिलती है, जिसके साथ 245hp (242bhp) और 350Nm टॉर्क देने वाली फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह MPV एक बार फुल चार्ज में 548km तक की WLTP (मिडक्लेम्ड) रेंज देती है, जो लॉन्ग ट्रैवल्स के लिए काफी है। चार्जिंग की बात करें तो 160kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी सिर्फ 90 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो सकती है, वहीं 11kW AC चार्जर से इसमें लगभग 10 घंटे का समय लगेगा। स्टैंडर्ड पैक में कंपनी 3.3kW पोर्टेबल चार्जर भी दे रही है।

डिजाइन और डायमेंशन की बात करें तो M9 EV 7-सीटर लेआउट में आती है, जिसमें प्रीमियम कैप्टन सीट्स, सेकंड रो में मसाज और वेंटिलेशन, साथ में ओटोमैन फंक्शन मिल जाता है। कार की लंबाई 5,270mm, चौड़ाई 2,000mm, ऊंचाई 1,840mm और व्हीलबेस 3,200mm है। M9 EV का ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और 55 लीटर का फ्रंट ट्रंक (Frunk) भी इस क्लास में काफी प्रैक्टिकल फीचर है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 19 इंच अलॉय व्हील्स और हैंड्स-फ्री टेलगेट जैसे हाई-टेक एलिमेंट्स दिए गए हैं। कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, V2L (Vehicle-to-Load) और V2V (Vehicle-to-Vehicle) फास्ट चार्जिंग, CCS-II पोर्ट सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप कार से दूसरी डिवाइस या कार को भी चार्ज कर सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से M9 EV में 7 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 5-स्टार Euro NCAP सेफ्टी रेटिंग, TPMS, ESC और अन्य सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।


 

MG M9 EV की भारत में कीमत क्या है?

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69.90 रुपये लाख है, जो फिलहाल MG की सबसे महंगी पेशकश है।

इसकी बैटरी क्षमता और रेंज कितनी है?

MG M9 EV में 90kWh NMC बैटरी दी गई है, जिससे यह 548km (WLTP) तक की सर्टिफाइड रेंज देती है।

फास्ट चार्जिंग का क्या सपोर्ट मिलता है?

यह 160kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे 0 से 100% चार्ज में करीब 90 मिनट लगते हैं। 11kW AC चार्जर से फुल चार्ज के लिए लगभग 10 घंटे चाहिए।

सीटिंग और कम्फर्ट फीचर्स क्या हैं?

7-सीटर लेआउट, सेकंड रो में मसाज/वेंटिलेशन, प्रीमियम कैप्टन सीट्स, ओटोमैन फंक्शन, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग आदि मिलते हैं।

सुरक्षा के लिए कौनसे फीचर्स दिए गए हैं?

इसमें 7 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 5-स्टार Euro NCAP सेफ्टी, TPMS और ESC जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

कलर ऑप्शन कौन-कौन से हैं?

Metal Black, Pearl Lustre White (ब्लैक रूफ) और Concrete Grey (ब्लैक रूफ) में उपलब्ध है।

बुकिंग और डिलीवरी कब से शुरू है?

बुकिंग MG SELECT शोरूम्स व ऑनलाइन शुरू हो चुकी है; डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से लिमिटेड मेट्रो शहरों में होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.