Mahindra ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक ऑटो (e-Alfa Super), सिंगल चार्ज में चलेगा 95 किलोमीटर

Mahindra e-Alfa Super में 140Ah की लेड-एसिड बैटरी दी गई है। इलेक्ट्रिक मोटर 1.64kW की पावर और 22Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 14:33 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra e-Alfa Super की एक्स शोरूम कीमत 1.61 लाख रुपये है।
  • Mahindra e-Alfa Super में 140Ah की लेड-एसिड बैटरी दी गई है।
  • Mahindra e-Alfa Super एक बार चार्ज होकर 95 किमी की रेंज प्रदान करता है।

Mahindra e-Alfa Super की रेंज 95 किमी है।

Photo Credit: Mahindra

Mahindra ने नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Mahindra e-Alfa Super पेश कर दिया है। महिंद्रा का यह नया रिक्शा भारतीय थ्री-व्हीलर मार्केट को एडवांस बनाने के लिए आया है। ई-अल्फा सुपर एक यूटिलिटी व्हीकल है, जिसे सुपर रिक्शा के तौर पर बनाया गया है। हालांकि, यह एक इलेक्ट्रिक मोटर पर काम करता है। थ्री-व्हीलर भारत में लंबे समय से ट्रांसपोर्ट सिस्टम के हिस्से के रूप में मौजूद हैं। थ्री-व्हीलर का इस्तेमाल प्राइवेट और राइड-शेयरिंग के लिए शहरों में आवगमन के लिए किया जाता है। इसके साथ ही इनका इस्तेमाल मालवाहक के तौर पर भी होता है। थ्री-व्हीलर एक मोटरसाइकिल के सिस्टम के साथ छोटे माल ढोने वाले ट्रक के तौर पर काम करता है।
 

Mahindra e-Alfa Super की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Mahindra e-Alfa Super की एक्स शोरूम कीमत 1.61 लाख रुपये है। यह रिक्शा जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा।


Advertisement
Mahindra e-Alfa Super के स्पेसिफिकेशंस


Mahindra e-Alfa Super में 140Ah की लेड-एसिड बैटरी दी गई है। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 1.64kW की पावर और 22Nm का टॉर्क जनरेट करती है। रेंज की बात करें तो एडवांस महिंद्रा ई-अल्फा एक बार चार्ज होकर 95 किमी की रेंज प्रदान करता है। इस थ्री-व्हीलर के साथ 18A चार्जर मिलता है। महिंद्रा चार्जर के साथ 12 महीने की वारंटी और बैटरी के साथ 18 महीने की वारंटी भी दे रही है। भारत में Mahindra के 10 हजार से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन हैं, जिससे ई-अल्फा सुपर को काफी मदद मिलेगी। Mahindra के पूरे भारत में ईवी को सपोर्ट करने वाले 1,100 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं।

Mahindra ई-अल्फा सुपर को महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी द्वारा तैयार किया जाता है। नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बेहतर रेंज और कैटेगरी में बेस्ट सेफ्टी और कंफर्ट प्रदान करता है। ई-अल्फा सुपर स्टैंडर्ड ई-अल्फा के मुकाबले में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ है। आपको बता दें कि लॉन्च से लेकर अब तक Mahindra e-Alfa की 50 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। कंपनी का कहना है कि ई-अल्फा सुपर का इस्तेमाल राइडिंग और माल ढोने जैसी दोनों जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mahindra, Electric Three Wheeler

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  3. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  9. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  10. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.