Kia Syros EV की तुलना ₹20 लाख के बजट में Maruti Suzuki e Vitara से हो रही है।
Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara
Photo Credit: Kia/Maruti
अगर आप 20 लाख के बजट में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस रेंज में भारतीय बाजार में Kia Syros EV मौजूद है, जिसका मुकाबला Maruti Suzuki e Vitara से हो रहा है। आज हम Kia Syros EV की रेंज, पावर, बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग और सेफ्टी फीचर्स की तुलना Maruti Suzuki e Vitara से कर रहे हैं, जिससे आप यह अंदाजा लगा पाएंगे कि आपके लिए कौन सी इलेक्ट्रिक कार ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है।
कीमत
Kia Syros EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹13.49 से लेकर ₹19.99 लाख है। वहीं Maruti Suzuki e Vitara की एक्स शोरूम कीमत ₹16.19 लाख से लेकर ₹20.21 लाख तक है। Kia Syros EV के बेस वेरिएंट की शुरुआत कम कीमत से होती है।
रेंज
Kia Syros EV सिंगल चार्ज में 526 किमी की रेंज प्रदान करती है। जबकि Maruti Suzuki e Vitara में ARAI सर्टिफाइड 543 किमी की रेंज मिलती है। रेंज के मामले में e Vitara आगे है।
बैटरी विकल्प
Kia Syros EV में 42 kWh और 51.4kWh का विकल्प मिलता है। Maruti Suzuki e Vitara में 49kWh और 61kWh वेरिएंट में आती है। बैटरी कैपेसिटी e Vitara में ज्यादा है।
पावर
Kia Syros ईवी 171PS की पावर और 255NM का टॉर्क जनरेट करती है। और Maruti Suzuki e Vitara की पावर 174PS और 193NM टॉर्क मिलता है। टॉर्क में Syros EV और पावर में e Vitara आगे है।
चार्जिंग
Kia Syros EV को डीसी फास्ट चार्जर के जरिए 10 से 80 प्रतिशत तक महज 39 मिनट्स में चार्ज किया जा सकता है। वहीं Maruti Suzuki e Vitara सिर्फ 45 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। Syros EV को e Vitara के मुकाबले में जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
डाइमेंशन
Kia Syros EV की लंबाई 3995 मिमी, चौड़ाई 1805 मिमी, ऊंचाई 1670 मिमी, व्हीलबेस 2550 मिमी है। Maruti Suzuki e Vitara की लंबाई 4275 मिमी, चौड़ाई 1800 मिमी, ऊंचाई 1640 मिमी, व्हीलबेस 2700 मिमी है। Suzuki e Vitara की लंबाई और व्हीलबेस ज्यादा है। हालांकि, ऊंचाई और चौड़ाई में Kia Syros EV आगे है।
सेफ्टी फीचर्स
Kia Syros EV में 6 एयरबैग्स, एबीएस+ईबीडी, ईएससी, हिल होल्ड, टीपीएमएस, आईसोफिक्स, 360 डिग्री कैमरा, ADAS लेवल 2, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेन कीप एसिस्ट, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल है।
Maruti Suzuki e Vitara में 7 एयरबैग्स, एबीएस+ईबीडी, ईएससी, हिल होल्ड, TPMS, आईसोफिक्स, 360 डिग्री कैमरा, ADAS लेवल 2, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेन कीप एसिस्ट, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स हैं।
सेफ्टी के मामले में e Vitara में 7 एयरबैग्स हैं, जबकि Syros EV में 6 एयरबैग्स हैं। बाकि अन्य फीचर्स समान हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी