सिंगल चार्ज में 48km रेंज वाली Kawasaki Noslisu Electric Cargo बाइक हुई पेश, जानें क्या है खास

Kawasaki Noslisu का पहला एडिशन ¥363,000 (लगभग 2,14,175 रुपये) में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2023 13:39 IST
ख़ास बातें
  • Kawasaki ने जापान में Noslisu Electric Cargo बाइक लॉन्च की है।
  • Kawasaki Noslisu का पहला एडिशन 3 पहियों वाली पेडल-असिस्ट साइकिल है।
  • Noslisu E कार्गो ई-बाइक की कीमत जापान में लगभग 2,54,361 रुपये है।

Kawasaki Noslisu सिंगल चार्ज 48 किमी तक की रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: Kawasaki

Kawasaki ने जापान में Noslisu Electric Cargo बाइक लॉन्च की है। यह कुशल कार्गो बाइक Kawasaki की टिल्टिंग थ्री-व्हीलर टेक्नोलॉजी से लैस है। Kawasaki Noslisu के जरिए जापानी मोटरसाइकिल निर्माता ने कार्गो थ्री-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री की है। यह स्टाइलिश और यूटिलिटी-बेस्ड कार्गो ई-बाइक 3 वर्जन में उपलब्ध है। यहां हम आपको इस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Kawasaki Noslisu का पहला एडिशन 3 पहियों वाली पेडल-असिस्ट साइकिल है और इसके लिए राइडर को लाइसेंस की जरूरत नहीं है। इसमें 180W रियर हब मोटर और एक कंफर्टेबल फ्रंट कार्गो बास्केट है। कार्गो ई-बाइक का डिजाइन पेडल-असिस्टेड राइडिंग प्रदान करता है। यह सिंगल चार्ज पर 48 किमी तक की रेंज प्रदान कर सकती है। Kawasaki Noslisu का पहला एडिशन ¥363,000 (लगभग 2,14,175 रुपये) में उपलब्ध है। यह किफायती, प्रैक्टिकल और कुशल कार्गो-ले जाने की क्षमता प्रदान करती है। Kawasaki का कहना है कि ई-बाइक डेली ट्रैवल के दौरान छोटी कार के समान लाभ प्रदान करती है।

नई ई-बाइक का सेकेंड एडिशन Noslisu E है जो कि ज्यादा पावरफुल है। इसे इस्तेमाल करने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। इसमें पेडल एसिस्टेंट के साथ 500W रियर हब मोटर दी गई है। यह स्टैंडर्ड वर्जन के तौर पर एक बार चार्ज करने पर 48 किमी की रेंज प्रदान करती है। Noslisu E कार्गो ई-बाइक की कीमत जापान में ¥431,100 (लगभग 2,54,361 रुपये) है। 

तीसरा मॉडल Noslisu Cargo है जिसे खास तौर पर यूटिलिटी ई-बाइक के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह 180W रियर हब मोटर पर काम करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं है। Noslisu Cargo में फ्रंट एक्सल और हैंडलबार्स के बीच एक बड़ा कार्गो बे है। यह उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है, जिन्हें बड़ी कार्गो कैपेसिटी वाले व्हीकल की जरूरत होती है। Noslisu कार्गो की कीमत ¥414,700 (लगभग 2,44,667 रुपये) है। Kawasaki ने नई Noslisu कार्गो ई-बाइक की पेलोड कैपेसिटी नहीं बताई है। अन्य मार्केट्स में मॉडल्स की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.