सिंगल चार्ज में 89 किमी रेंज वाली Heybike Ranger S लॉन्च, चौड़े टायर और दमदार फीचर्स से लैस

Heybike Ranger S में 68V बैटरी दी गई है। यह बाइक 7-स्पीड Shimano सिस्टम से लैस है। ई-बाइक में 750W पावर के साथ एक रियर हब मोटर दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 मई 2023 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Heybike ने अपनी नई ऑल-पर्पज ई-बाइक Ranger S लॉन्च कर दी है।
  • Heybike Ranger S की कीमत यूएस में $1,499 (लगभग 1,22,623 रुपये) है।
  • स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Heybike Ranger S में 68V बैटरी दी गई है।

Heybike Ranger S की रेंज 89 किमी है।

Photo Credit: Heybike

Heybike ने अपनी नई ऑल-पर्पज ई-बाइक Ranger S लॉन्च कर दी है। Heybike Ranger S चौड़े टायर और एक फोल्डेबल डिजाइन से लैस है जो कि ऑफ-रोड और ऑन-रोड दोनों के लिए ही बेस्ट है। यह ई-बाइक 89 किमी की रेंज प्रदान करती है और टॉप स्पीड  45 किमी प्रति घंटा है। यहां हम आपको Heybike Ranger S के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Heybike Ranger S की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Heybike Ranger S की कीमत यूएस में $1,499 (लगभग 1,22,623 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह Heybike की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध है। ऐसी उम्मीद है कि यह जल्द ही अन्य मार्केट में भी उपलब्ध होगी।
 

Heybike Ranger S के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Heybike Ranger S में 68V बैटरी दी गई है। यह बाइक 7-स्पीड Shimano सिस्टम से लैस है। ई-बाइक में 750W पावर के साथ एक रियर हब मोटर दी गई है। अगर रेंज की बात की जाए तो यह ई-बाइक 89 किमी की पेडल-असिस्टेड राइडिंग रेंज प्रदान करती है। टॉप स्पीड की बात करें तो यह 45 किमी  प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। ई-बाइक की मोटर सॉलिड कास्ट एलॉय व्हील में इंस्टॉल की गई है और ज्यादा डायरेक्ट पावर डिलीवरी करती है।
Advertisement

Heybike Ranger S को मुश्किल रास्तों में चलने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन यह शहरी सड़कों पर भी आसानी से चलत सकती है। इसका फोल्डिंग फ्रेम कम जगह वाले शहरों के लिए बेस्ट है। हालांकि ई-बाइक का वजन लगभग 42 किग्रा है जो फोल्डिंग डिजाइन के लिए काफी भारी है। Heybike Ranger S चौड़े टायर्स के साथ आती है जो खराब सड़कों पर भी राइड को कंफर्टेबल बनाते हैं।

ई-बाइक सेगमेंट में उभरती हुई कंपनी Heybike ने अभी तक सस्ती और बेहतर फीचर्स वाली बाइक पेश की हैं। Heybike Ranger S में 20 इंच डायमीटर वाले 4 इंच मोटे टायर दिए गए हैं। सस्पेंशन की बात की जाए तो इस ई-बाइक के फ्रंट में फोर्क सिस्टम सस्पेंशन और रियर में हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक की स्पीड रेटिंग इसे यूएस में क्लास 3 बाइक के तौर पर रखती है। Heybike Ranger S चोड़े टायर वाली फोल्डिंग ई-बाइक मजबूत इलाकों के लिए सही ऑप्शन है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.