1370 किमी रेंज वाली Geely Galaxy L6 PHEV सेडान लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Geely Galaxy L6 में Geely NordThor Hybrid 8848 सिस्टम दिया गया है। इसमें 1.5T इंजन और 3-स्पीड सिस्टम से लिंक एक फ्रंट इलेक्ट्रिक मोटर है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Geely Galaxy L6 में Geely NordThor Hybrid 8848 सिस्टम दिया गया है।
  • Geely Galaxy L6 PHEV सेडान की कीमत $15,900 (लगभग 13,23,542 रुपये) है।
  • Geely Galaxy L6 PHEV सेडान की रेंज 1370 किमी है।

Geely Galaxy L6 PHEV सेडान की रेंज 1370 किमी है।

Photo Credit: Geely

Geely Galaxy L6 PHEV सेडान को चीन में पेश किया गया है। नए स्लीक Geely प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार की रेंज 1,370 किमी है। नई Geely इलेक्ट्रिक कार 5 वेरिएंट में आती है। यहां हम आपको Geely Galaxy L6 PHEV सेडान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Geely Galaxy L6 PHEV सेडान की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Geely Galaxy L6 PHEV सेडान की कीमत $15,900 (लगभग 13,23,542 रुपये) और $20,600 (लगभग 17,14,777 रुपये) के बीच है।


Geely Galaxy L6 की पावर और रेंज


Geely Galaxy L6 में Geely NordThor Hybrid 8848 सिस्टम दिया गया है। इसमें 1.5T इंजन और 3-स्पीड सिस्टम से लिंक एक फ्रंट इलेक्ट्रिक मोटर है। इंजन 120kW की पावर और 255Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोटर 107kW आउटपुट पावर और 338Nm टॉर्क जनरेट करती है। यह कार 6.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। Geely Galaxy L6 में 60 किमी और 125 किमी की क्रूजिंग रेंज के हिसाब से दो बैटरी ऑप्शन उपलब्ध हैं। क्रूजिंग रेंज 1,320 किमी और 1,370 किमी है। आप डीसी फास्ट चार्जिंग के जरिए बैटरी 30 मिनट में 30 से 80 प्रतिशथ तक चार्ज कर सकते हैं। Geely को Geely Galaxy L6 के लिए पहले ही 20 हजार प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं।
Advertisement

Geely Galaxy L6, Galaxy L7 SUV के बाद Galaxy लाइनअप का दूसरा मॉडल है। ग्राहकों को इसके लिए 5 कलर का ऑप्शन मिलता है। नई कार गैलेक्सी लाइट डिजाइन पर बेस्ड है। इसमें स्प्लिट हेडलाइट्स, एक क्लॉज फ्रंट फेस डिजाइन और थ्रू-टाइप टेललाइट्स शामिल हैं। Galaxy L6 हाई पावर वाले स्टील चेसिस के साथ ई-सीएमए आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। कार में 16-इंच या 17-इंच के पहिये मिल सकते हैं। 5 सीटर इस कार का व्हीलबेस 2752 मिमी है। 

इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इंटीरियर में 13.2 इंच की वर्टिकल सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन और दो-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी है। हाइब्रिड सेडान में फेब्रिक और इमिशन लैदर की सीट्स दी गई हैं। इसमें 15 मिमी का कुशन है। कार का बैकरेस्ट 20 मिमी मोटा है। Geely Galaxy L6 Qualcomm Snapdragon 8155 SoC से लैस है और AI वॉयस रिकग्निशन और इंटरेक्शन सपोर्टन के साथ Galaxy N OS पर काम करता है। लाइनअप में टॉप मॉडल लेवल 2 एडवांस ड्राइविंग एसिस्टेंस का सपोर्ट करते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.