रेट्रो लुक के साथ 60 के दशक की याद दिलाते हुए FLX Menace इलेक्ट्रिक बाइक पेश, जानें खासियतें

FLX Menace इलेक्ट्रिक साइकिल में एक स्वूपिंग फ्रेम, बनाना सीट और टॉल एप हैंगर हैंडलबार्स शामिल है। FLX के मुताबिक, रियल क्लासिक्स की कोई समय सीमा नहीं होती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 09:49 IST
ख़ास बातें
  • FLX ने ​​Schwinn Stringray बाइक पर बेस्ड नई इलेक्ट्रिक साइकिल पेश की है।
  • FLX ने ​​Menace के लिए 100 डॉलर में रिजर्वेशन लेना शुरू कर दिया है।
  • FLX Menace अधिकतम 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है।

FLX Menace 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है।

Photo Credit: FLX

ई-बाइक्स निर्माता कंपनी FLX ने ​​Schwinn Stringray बाइक पर बेस्ड एक नई इलेक्ट्रिक साइकिल पेश की है। FLX Menace का क्लासिक डिजाइन उन यूजर्स को काफी आकर्षित करेगा, जिन्होंने स्टिंग्रे की राइड की है या उसे देखा था। 1960 के दशक में पेश की गई टाइमलेस Schwinn Stingray ने एक तरह से मेनेस के जरिए दोबारा वापसी की है। स्टिंगरे उस समय के स्कूली बच्चों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हुआ करती थी और Menace उसी का एडवांस वर्जन लग रही है। यहां हम आपको FLX Menace के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

FLX Menace का डिजाइन


डिजाइन की बात करें तो FLX Menace इलेक्ट्रिक साइकिल में एक स्वूपिंग फ्रेम, बनाना स्टाइल सीट और टॉल एप हैंगर हैंडलबार्स शामिल हैं। FLX के मुताबिक, रियल क्लासिक्स की कोई समय सीमा नहीं होती है और यह बार-बार आते रहते हैं। मेनस में मॉड्रन डिजाइन के साथ स्टाइलिश लुक भी है। स्टिंग्रे सिंगल-स्पीड मॉडल के तौर पर आई, लेकिन बाद में सिल्क शिफ्ट 3 स्पीड मॉडल भी शामिल हुआ था। हालांकि बाद में इसके शिफ्ट सिस्टम के डिजाइन की खराबी के चलते बैन कर दिया गया था।
Advertisement

FLX मेनस में सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाकर पेश किया है, जिसमें ऐसी कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। इसमें एक रियर हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो कि बदलने वाले गियर के बिना सही काम करता है। इसमें एक बेल्ट ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसमें एक पैसेंजर के लिए मगरा हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक और रियर पिलियन पेग्स शामिल है।

FLX मेनस में एक रिगिड फ्रेम डिजाइन दिया गया है। स्पीड की बात की जाए तो यह अधिकतम 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है, जिसके साथ बेहतर रेंज भी प्रदान कर सकती है। इसकी सीट के नीचे बैटरी दी गई है, लेकिन FLX ने ​​अभी तक कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है।
Advertisement
 

FLX Menace की कीमत और उपलब्धता


उपलब्धता की बात की जाए तो FLX ने ​​Menace की 100 डॉलर यानी कि 8,185 रुपये में बुकिंग शुरू की हुई है। कीमत की बात की जाए तो इसकी अनुमानित कीमत 1,999 डॉलर यानी कि 1,63,656 रुपये हो सकती है। FLX मेनस को 2023 की गर्मियों में रिलीज किया जा सकता है। इसकी रेट्रो-स्टाइलिंग और क्लासिक लुक के चलते इसकी डिमांड और रिजर्वेशन समय बढ़ सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: FLX Menace, Electric Bike, Schwinn Stringray bike

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.