Ferrari Luce: ₹382 करोड़ में बिकी दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार

Ferrari की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार ने दुनिया में सबसे महंगे दामों में सेल होकर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 15:35 IST
ख़ास बातें
  • Ferrari Luce Chassis 0 इलेक्ट्रिक कार 382.7 करोड़ में बिकी है।
  • Ferrari Luce इलेक्ट्रिक कार 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है।
  • Ferrari Luce की टॉप स्पीड 310 किमी तक जा सकती है।

Ferrari Luce में चार इलेक्ट्रिक मोटर हैं।

Photo Credit: Ferrari

Ferrari की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार ने दुनिया में सबसे महंगे दामों में सेल होकर इतिहास रच दिया है। यह इलेक्ट्रिक कार शनिवार को मोंटेरे में RM सोथबी की चैरिटी ऑक्शन में कार 40 मिलियन डॉलर (₹382 करोड़) में बिकी। हालांकि, कार खरीदने वाले को कार की डिलीवरी 2027 की पहली तिमाही तक नहीं मिलेगी। खास 2026 Ferrari Luce को चेसिस 0 के तौर पर नाम दिया गया जो कि ल्यूस प्रोग्राम का पहला प्रोडक्शन चेसिस है। उम्मीद है कि डिलीवरी से पहले यह गाड़ी मारानेलो में फेरारी के हेडक्वार्टर वापस जाएगी। आइए Ferrari Luce के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ferrari Luce Price

Ferrari Luce Chassis 0 की कीमत 382.7 करोड़ है। इस सेल ने इलेक्ट्रिक Ferrari को नीलामी में बिकने वाली अब तक की सबसे महंगी नई कार बना दिया है। नीलामी करने वाली कंपनी ने खरीदार से लिया जाने वाला प्रीमियम नहीं लिया, जिसका मतलब है कि पूरे 40 मिलियन डॉलर द फेरारी फाउंडेशन को मिलेंगे। फाउंडेशन इस धनराशि का उपयोग भविष्य में शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए करने का प्लान बना रहा है।

ल्यूस की बिक्री को ऐसे भी देखा जा रहा है, क्योंकि Ferrari के पहली फुल इलेक्ट्रिक कार के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की थी। नीलामी में इतने ज्यादा कीमत में खरीदने का बावजूद भी यह कार खरीदार को तुरंत नहीं मिलेगी और डिलीवरी के लिए 2027 तक इंतजार करना होगा। Ferrari ने मई में Ferrari Luce को 550,000 यूरो की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।

Ferrari Luce Power & Specifications

Ferrari Luce में चार इलेक्ट्रिक मोटर हैं। ये मोटर अधिकतम 1,050hp की पावर और 990Nm का टॉर्क जनरेट करती हैं। हालांकि, अधिकतर पावर पिछले पहियों पर होती है; सिर्फ पिछली इलेक्ट्रिक मोटर ही 843hp की पावर दे सकती हैं, जबकि आगे की मोटर को पूरी तरह से अलग किया जा सकता है। इसमें तीन पावर लेवल हैं, जिसमें रेंज मोड (430hp), टूर मोड (617hp) और परफॉर्मेंस मोड (986hp) में पावर मिलती है। वहीं ड्राइवर के सिर के ऊपर लगे ग्रिप को नीचे खींचकर लॉन्च कंट्रोल एक्टिवेट हो सकता है, जिससे पूरी 1,050hp की पावर मिलती है। यह ईवी 0 से 100 किमी की स्पीड सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 310 किमी तक जा सकती है। इसमें लगी रेडियल फ्लो, परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर, फेरारी की GT रेसर और F80 हाइपरकार के हाइब्रिड ड्राइवट्रेन में उपयोग होने वाली मोटर का ही एक वर्जन है।

Advertisement

Ferrari Luce Design & Interior

नीलाम हुई इस कार को फेरारी के टेलर मेड प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है और इसे लाइट की थीम पर डिजाइन किया है। इसके खास एक्सटीरियर को मैड्रेपर्ला सेमी-ग्लॉस फिनिश दिया गया है, जिसमें एक खास पिगमेंट का उपोयग हुआ है जो कि लाइट के एंगल और तेजी के हिसाब से ग्रीन और पर्पल कलर के बीच बदलता रहता है। इंटीरियर की बात करें तो कार के केबिन में स्विस लेदर से बनी पर्ला ले मैन्स मेटैलिक लेदर अपहोल्स्ट्री लगाई गई है। इंटीरियर के जो हिस्से आम तौर पर ब्लैक होते हैं, उन्हें ग्रिगियो कोरवारा फिनिश दिया गया है।

इस कार में खास व्हील्स, कस्टमाइज्ड ब्रेक कैलिपर्स और ऑप्टिकल-व्हाइट बैकग्राउंड पर लगा फेरारी का लोगो भी है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका चेसिस 0 स्टेटस है। फेरारी इसे ल्यूस प्रोग्राम का पहला प्रोडक्शन चेसिस बताती है, जिससे खरीदार को ब्रांड की इलेक्ट्रिक-कार हिस्ट्री का एक अनोखा हिस्सा मिलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.