Ferrari Luce इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का टीजर जारी, जानें कैसा है इंटीरियर और फीचर्स

इटैलियन लग्जरी कार निर्माता Ferrari ने अपनी नई फुल इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Ferrari Luce की टीजर फोटो जारी की हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 फरवरी 2026 15:29 IST
ख़ास बातें
  • Ferrari Luce के डिजाइन को सर जॉनी इवे ने तैयार किया है।
  • Ferrari Luce का डैशबोर्ड क्लासिक स्पोर्ट्स कारों का मॉडर्न वर्जन लगता है।
  • Ferrari Luce में थ्री-स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है ।

Ferrari Luce में लेदर सीट्स हैं।

Photo Credit: Ferrari

इटैलियन लग्जरी कार निर्माता Ferrari ने अपनी नई फुल इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की टीजर फोटो जारी की हैं। टीजर में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर डिजाइन के साथ-साथ नाम का भी खुलासा हुआ है। Ferrari Luce का इटैलियन में मतलब लाइट है। फोटोज से आगामी ईवी की लेदर सीट्स, स्टीयरिंग व्हील, इंस्ट्रूमेंट्स और कंट्रोल पैनल का पता चला है। हालांकि, अभी तक कार के एक्स्टीरियर डिजाइन का खुलासा नहीं हुआ है। आइए Ferrari Luce के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ferrari की आधिकारिक साइट के अनुसार, Ferrari Luce के डिजाइन को सर जॉनी इवे ने तैयार किया है। कार निर्माता ने बताया कि सैन फ्रांसिस्को में डिजाइनर सर जॉनी इवे और मार्क न्यूसन के क्रिएटिव कलेक्टिव LoveFrom ने Ferrari Luce के डिजाइन के लिए Ferrari के साथ साझेदारी की है। जॉनी इवे Apple छोड़कर LoveFrom डिजाइन कलेक्टिव के को-फाउंडर बने और 2019 से नए सेक्टर में काम कर रहे हैं।  फेरारी ने अक्टूबर में नए मॉडल की टेक्नोलॉजी का खुलासा किया था। कंपनी ने उस समय कहा था कि कार में एक स्पेशल तौर पर डिजाइन किया गया साउंड सिस्टम होगा जो इंजन से निकलने वाले रियल वाइब्रेशन को बढ़ाकर एक खास इलेक्ट्रिक फेरारी साउंड जनरेट करेगा, न कि इंजन की फेस नॉयज निकालेगा। 

Ferrari Luce का डैशबोर्ड क्लासिक स्पोर्ट्स कारों के इंटीरियर का मॉडर्न वर्जन लगता है। केबिन में शुरुआत पर इवे का प्रभाव साफ नजर आता है, डैशबोर्ड पर गोल कॉर्नर, एल्युमीनियम और ग्लास एलिमेंट दिए गए हैं। इन एलिमेंट के चलते Apple के पूर्व डिजाइनर कंपनी में अपने कार्यकाल के दौरान जाने जाते थे। एयर कंडीशनिंग वेंट भी एल्युमीनियम फिनिश जैसे लग रहे हैं।

इसमें आपको थ्री-स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो कि देखने में 1950-60 के दशक की Ferrari कारों में उपयोग होने वाले वुड के थिन-ग्रिप वाले स्टीयरिंग व्हील पर बेस्ड लगता है। गियर शिफ्टर ग्लास से तैयार किया गया है जो कि सेंटर कंसोल में लगा हुआ है। फेरारी के अनुसार, लूसे में उपयोग किए गए ग्लास कंपोनेंट कोरिंग कंपनी द्वारा तैयार किए गए हैं। ग्लास और एल्युमीनियम के अलावा इसमें लैदर का भी काफी इस्तेमाल किया गया है। जॉनी इवे और उनकी टीम ने स्टीयरिंग व्हील समेत पूरे केबिन में टच कंट्रोल का ऑप्शन दिया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.