Eleglide M2 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 125 किलोमीटर

Eleglide M2 की डिस्काउंटेड कीमत $933.95 (लगभग 76,586 रुपये) है। बाद में बाइक की कीमत $1,318 (लगभग 1,08,079 रुपये) हो जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जुलाई 2023 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Eleglide M2 की डिस्काउंटेड कीमत $933.95 (लगभग 76,586 रुपये) है।
  • Eleglide M2 ई-बाइक में 250W मोटर है जो कि 55Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
  • Eleglide M2 ई-बाइक एक बार चार्ज होकर 125 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।

Eleglide M2 सिंगल चार्ज में 125 किमी की रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: Eleglide

Eleglide M2 इलेक्ट्रिक साइकिल बाजार में पेश कर दी गई है। नई ई-बाइक 250W मोटर से लैस है जो कि 55Nm का टॉर्क और 570W की पावर जनरेट करती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक ऐप कंट्रोल और इंटेलीजेंट एलसीडी इंटरफेस के साथ आती है। आइए Eleglide M2 इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Eleglide M2 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Eleglide M2 की डिस्काउंटेड कीमत $933.95 (लगभग 76,586 रुपये) है। बाद में बाइक की कीमत $1,318 (लगभग 1,08,079 रुपये) हो जाएगी। Eleglide अपनी नई ई-बाइक के पहले 50 खरीदारों को फ्री Xiaomi Band 8 स्मार्ट बैंड ऑफर दे रहा है। ऐसी संभावना है कि 50 ऑर्डर की लिमिट पहले ही पूरी हो गई होगी। उपलब्धता की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक बाइक खरीदारी के लिए Geekbuying पर उपलब्ध है।


Eleglide M2 की पावर और स्पेसिफिकेशंस


Eleglide M2 ई-बाइक में 250W मोटर दी गई है जो कि 55Nm का टॉर्क और 570W की पावर जनरेट करती है। Eleglide M2 की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। अगर रेंज की बात की जाए तो यह ई-बाइक एक बार चार्ज होकर 125 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। ई-बाइक में स्पीड मॉड्यूलेशन के लिए 24-स्पीड शिमैनो गियर भी शामिल है।
Advertisement

ई-बाइक में बैटरी वहां दी गई है जहां स्टैंडर्ड नॉन-इलेक्ट्रिक मॉडल में एक माउंटेड बैग या केस मिलेगा। Eleglide M2 में दिया गया बैटरी आसानी से निकाला जा सकता है, हालांकि स्वैपेबल होने के बावजूद भी सिक्योरिटी के लिए यह की-सिक्योर्ड है। M2 को कठिन इलाके में भी बिना रुकावट चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। कठिन इलाके में स्टेबिलिटी और कंट्रोल प्रदान करने के लिए इसमें हाइड्रोलिक सस्पेंशन और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इस ई-बाइक का डिजाइन स्टेप-ओवर बाइक जैसा है। इस बाइक में 27.5 x 2.4 इंच केंडा टायर दिए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.