ये टॉप 6 क्रिप्टोकरेंसी आपको दे सकती है अच्छा मुनाफा!

Polygon इथेरियम स्केलिंग और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पहला अच्छी तरह से संरचित, उपयोग में आसान प्लेटफॉर्म है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 नवंबर 2022 14:08 IST
ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन ने इस साल, खास तौर पर वर्तमान तिमाही में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया
  • Dogecoin की कीमत में इजाफा होने के साथ SHIB की कीमत में भी सुधार आता है
  • ADA (कार्डानो) एक मजबूत, दीर्घकालिक निवेश माना जाता है

Dogecoin, Shiba Inu, Polygon, XRP सहित कई क्रिप्टोकरेंसी साल के अंत तक दे सकती हैं अच्छा मुनाफा

क्रिप्टोकरेंसी जगत में अस्थिरता का माहौल है। पिछले कुछ वर्षों में Bitcoin और Ether जैसे बड़े क्रिप्टो कॉइन ने अच्छा रिटर्न दिया है, लेकिन कुछ छोटे टोकन ऐसी भी उभर कर सामने आए हैं, जिन्होंने पुछले दो वर्षों के अंदर निवेशकों को हजारों गुना रिटर्न दिया है और उनकी कौड़ियों को करोड़ों में बदला है। साल 2022 अधिकतम क्रिप्टोकरेंसी के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। जहां एक ओर बिटकॉइन और इथेरियम जैसी टॉप क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में 50% से अधिक की गिरावट देखने को मिली, वहीं करीब-करीब सभी altcoins ने भी खासा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि, कई रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों की मानें, तो इस साल का बचा हुआ समय क्रिप्टो मार्केट के लिए सांता क्लॉज रैली लेकर आएगा। 

अब, यदि आपका मन भी एक्सपर्ट्स की बातों को मानने का है, तो हम आपको कुछ ऐसे टोकन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। Analytics Insight का मानना है कि इनमें से कई क्रिप्टो कॉइन्स 2022 के आखिरी समय में सांता क्लॉज रैली के दौरान 100 गुना तक रिटर्न दे सकते हैं।
Advertisement

नोट: Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारी लेने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे।
 

Dogecoin

डॉजकॉइन ने इस साल, खास तौर पर वर्तमान तिमाही में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इसका मुख्य असर एलन मस्क की ट्विटर डील रही, जिसके बाद DOGE की कीमत में सबसे अच्छा उछाल आया। 
Advertisement
 

Shiba Inu

जहां Dogecoin की बात आती है, वहां Shiba Inu जरूर होता है। यह डॉज का सबसे बड़ा प्रतियोगी है, जिसने निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा कमा कर दिया है। ऐसा अकसर देखा गया है कि Dogecoin की कीमत में इजाफा होने के साथ SHIB की कीमत में भी सुधार आता है। पिछले कुछ महीनों से शीबा को जबरदस्त तेजी से बर्न भी किया जा रहा है।
 

Cardano

ADA (कार्डानो) एक मजबूत, दीर्घकालिक निवेश माना जाता है, जो आने वाले महीनों में अच्छी तेजी से बढ़ सकता है। कार्डानो के पास सबसे उन्नत प्रूफ-ऑफ-वर्क एल्गोरिदम में से एक है, जो इसे सिक्योरिटी और डीसेंट्रलाइजेशन के मामले में मजबूत बनाता है।
 

XRP

XRP का SEC के खिलाफ केस जीतने का अनुमान लगाया जा है। एक्सआरपी की हालिया कीमत में उछाल आया क्योंकि दोनों पक्षों के बीच चल रहे कानूनी विवाद में क्रिप्टो के पक्ष में फैसला काफी अप्रत्याशित था। टोकन की कीमत हालिया समय में गिरी है, लेकिन क्योंकि Ripple के इस केस को जीतने की उम्मीद है, ऐसे में आने वाले महीनों में क्रिप्टोकरेंसी उछाल देख सकती है।
Advertisement
 

Litecoin

Litecoin को Bitcoin का निकटतम और सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। अपने साथियों के विपरीत, लाइटकॉइन तेजी से ट्रांजेक्शन और कम फीस के लिए जाना जाता है। इस प्रकार यह लेनदेन के लिए अधिक उपयुक्त है और बड़े पैमाने पर मुनाफा कमाता है।
 

Polygon

Polygon इथेरियम स्केलिंग और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पहला अच्छी तरह से संरचित, उपयोग में आसान प्लेटफॉर्म है। MATIC टोकन का अस्तित्व बना रहेगा और सिस्टम को सुरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसलिए यह भी निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है। यह सिर्फ ऑथर का अपना ओपिनियन है। हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  4. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  6. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  9. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  10. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.