2023 में इन क्रिप्टो टोकन को दांव पर लगाने से होगा जबरदस्त मुनाफा!

क्रिप्टो माइनिंग में लगने वाली ऊर्जा के विपरीत क्रिप्टो स्टेकिंग में माइनिंग के बजाय कॉइन मिंट किए जाते हैं। इसका मतलब है कि  ये तब बनाए जाते हैं जब एक निश्चित संख्या में यूजर्स अपने क्रिप्टो को दांव पर लगाते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 19:43 IST
ख़ास बातें
  • स्टेकिंग में ट्रेडिंग के विपरीत आपके पास आपकी 100% एसेट रहती है
  • कुछ बेहतरीन दांव वाले कॉइन हाई APR अर्जित कर सकते हैं
  • 2023 तक, इस इंडस्ट्री में रिबाउंड आने की उम्मीद है

Crypto Staking के जरिए अच्छी पैसिव इनकम की जा सकती है

क्रिप्टो की दुनिया में कुछ लोग ट्रेडिंग के जरिए कमाई करते हैं, तो कुछ लंबे समय तक क्रिप्टोकरेंसी को होल्ड करने के बाद उसे बेचकर पैसे कमाते हैं, तो कुछ माइनिंग के जरिए कमीशन अर्जित करते हैं। क्या आपको पता है कि पैसिव इनकम का एक तरीका स्टेकिंग (Crypto Staking) भी है, जिसमें किसी भी एसेट को बेचे बगैर रिवॉर्ड अर्जित किए जा सकते हैं। यहां ट्रेडिंग के विपरीत आपके पास आपकी 100% एसेट रहती है, लेकिन आप फिर भी रिवॉर्ड के जरिए कमाई करते हैं। आसान शब्दों में कहें, तो स्टेकिंग किसी अन्य व्यक्ति को अपनी एसेट देते हुए उससे ब्याज लेने की तरह माना जा सकता है।

क्रिप्टो माइनिंग में लगने वाली ऊर्जा के विपरीत क्रिप्टो स्टेकिंग में माइनिंग के बजाय कॉइन मिंट किए जाते हैं। इसका मतलब है कि  ये तब बनाए जाते हैं जब एक निश्चित संख्या में यूजर्स अपने क्रिप्टो को दांव पर लगाते हैं। इसके लिए किसी अतिरिक्त एनर्जी के इस्तेमाल की जरूरत नहीं होती, और स्टेकर्स को पैसिव रिवॉर्ड मिलते हैं। ये रिवॉर्ड ताजे मिंटेड कॉइन होते हैं। 

यहां ध्यान रखने वाली बात ये हुई कुछ बेहतरीन दांव वाले कॉइन हाई APR अर्जित कर सकते हैं, जिसका मतलब है कि इन सिक्कों को दांव पर लगाने से आपको अन्य की तुलना में अच्छा रिवॉर्ड मिल सकता है।

2022 समाप्त होने वाला है यह साल अभी तक क्रप्टो ट्रेडर्स के लिए खासा अच्छा नहीं गया। 2023 तक, इस इंडस्ट्री में रिबाउंड आने की उम्मीद है, जिसके साथ निवेशक स्थिर लाभ अर्जित कर सकते हैं। स्केटिंग के जरिए ज्यादा अच्छी कमाई की जा सकती है, इसलिए हम आपको कुछ उन क्रिप्टो स्टेकिंग कॉइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको अपने कॉइन को गवाएं बिना कमाई करने का मौका मिलेगा।
Advertisement

नोट: Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश, ट्रेड या स्टेकिंग से पहले हम आपको उस कॉइन के बारे में सभी जानकारी लेने और उसकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे। यहां हम केवल उन कॉइन की बात कर रहे हैं, जिनकी परफॉर्मेंस स्टेबल रहती है और इन कॉइन को दांव पर लगाने से अच्छा रिवॉर्ड मिलने की संभावना रहती है।
Advertisement
 

Good Crypto Staking Coins for 2023

Polkadot (DOT) – कई ब्लॉकचेन पर शेयर होने वाला
Metacade (MCADE) – कम्युनिटी द्वारा चलाया जा रहा GameFi हब
Moonbirds (MOONBIRD)- यूनिक NFT कलेक्शन
Advertisement
Quint (QUINT) – NFT मार्केटप्लेस
Axie Infinity (AXS) – गेम
Illuvium (ILV) – गेम
Famous Fox Federation (FOXY) – मल्टी-कलेक्शन स्टेकिंग
Advertisement
Silks – हॉर्स रेसिंग P2E

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , crypto staking
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.