टॉप 100 क्रिप्‍टो व्‍हेल्‍स की सबसे बड़ी संप‍त्त‍ि Shiba Inu, लेकिन ट्रेडिंग में किसी और ने मारी बाजी

बीते दिनों एक रिपोर्ट में पता चला था कि शीबा इनु की होल्डिंग की संख्या ईथीरियम व्हेल्स की कुल होल्डिंग का 19.76% है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अगस्त 2022 11:28 IST
ख़ास बातें
  • ईथीरियम चेन की बड़ी व्‍हेल लगातार शीबा इनु को खरीद और स्‍टोर कर रहे हैं
  • शीबा इनु का ट्रेडिंग वॉल्यूम कई सौ गुना तक बढ़ा हुआ है
  • व्‍हेल अकाउंट्स के पास 510,300,966 डॉलर के शीबा इनु टोकन हैं

हाल ही में ETH व्हेल्स ने 534 खरब शीबा इनु टोकन खरीदे थे। यह खरीद तीन बड़े ट्रांजैक्शन में की गई थी।

क्रिप्टो (Crypto) मार्केट में व्हेल अकाउंट्स का दबदबा है। ये अकाउंट्स किसी टोकन की कीमत को काफी हद तक प्रभावित कर सकते हैं। हाल के दिनों में शीबा इनु Shiba Inu (SHIB) क्रिप्टोकरेंसी के लिए व्हेल अकाउंट्स की गतिविधि काफी बढ़ गई है। ईथीरियम चेन की बड़ी व्‍हेल लगातार शीबा इनु को खरीद और स्‍टोर कर रहे हैं, जिसके चलते शीबा इनु का ट्रेडिंग वॉल्यूम कई सौ गुना तक बढ़ा हुआ है। whalestats.com के आंकड़ों से पता चलता है कि ईथीरियम चेन पर टॉप 100 व्‍हेल अकाउंट्स के डॉलर मूल्य के रूप में शीबा इनु पहले नंबर है। यानी यह उन व्‍हेल्‍स की सबसे बड़ी संपत्ति है। हालांकि सबसे ज्‍यादा ट्रेडिंग करने वाले टोकन की पोजिशन से शीबा इनु बेदखल हो गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्‍यादा ट्रेडिंग करने वाले टोकन की स्थिति से फिसलने के कारण शीबा इनु एक स्मॉल-कैप टोकन बन गया है। सबसे पहले इसकी जगह ALCX ने ली। शीबा इनु को फ्लिप करते हुए ALCX ने मोस्‍ट ट्रेडेड टोकन के स्‍पॉट में पहले नंबर पर जगह बना ली। इस कॉइन की रेटिंग कॉइनमार्केटकैप पर 385 है। 

हालांकि अभी ईथीरियम चेन पर मोस्‍ट ट्रेडेड टोकन की पोजिशन से ALCX भी बाहर हो गया है। उसकी जगह MATIC आ गया है। इसे पॉलिगॉन मैटिक टोकन के नाम से भी जाना जाता है, जिसे साढ़े 4 लाख से ज्‍यादा लोग होल्‍ड करते हैं। वहीं बात करें शीबा इनु की तो फ‍िलहाल व्‍हेल अकाउंट्स के पास 510,300,966 डॉलर के शीबा इनु टोकन हैं। यह क्रिप्‍टोकरेंसी 0.00001215 डॉलर वैल्‍यू पर ट्रेडिंग कर रही है। 

बीते दिनों एक रिपोर्ट में पता चला था कि शीबा इनु की होल्डिंग की संख्या ईथीरियम व्हेल्स की कुल होल्डिंग का 19.76% है। यानी ईथीरियम व्हेल्स जितनी तरह की भी क्रिप्टोकरेंसी को होल्ड करते हैं उनमें लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा शीबा इनु टोकनों का है। रोचकपूर्ण तरीके से शीबा इनु यहां स्टेबल टोकनों के बराबर खड़ी है। शीबा इनु का शेयर ईथीरियम व्हेल्स के पास मौजूद USDT और USDC स्टेबल कॉइन्स के शेयर के बराबर ही है। 

हाल ही में ETH व्हेल्स ने 534 खरब शीबा इनु टोकन खरीदे थे। यह खरीद तीन बड़े ट्रांजैक्शन में की गई थी। 248वें रैंक वाले Gimli नामक ईथीरियम व्हेल ने इसमें 1.87 खरब शीबा इनु टोकन एक ही ट्रांजैक्शन में खरीदे थे। Gimli ईथीरियम व्हेल SHIB पर ही दांव लगाता है। इसके बारे में कहा गया है कि शीबा इनु इसकी सबसे बड़ी होल्डिंग है। वर्तमान में इस व्हेल के वॉलेट में 391 खरब शीबा इनु टोकन मौजूद हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. इतना छोटा PC कि हथेली पर आ जाए! अंदर है पावरफुल Ryzen 7 चिपसेट और 1TB स्टोरेज, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  3. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  4. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  7. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  8. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  9. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  10. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.