क्‍या होगा Shiba Inu का? कीमतें 21 फीसदी बढ़ीं, लेकिन 60 हजार लोगों ने छोड़ा साथ

मीम कॉइंस के रूप में चर्चित ‘डॉजकॉइन' (DOGE) और ‘शीबा इनु' (SHIB) उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 मार्च 2022 10:44 IST
ख़ास बातें
  • 16 मार्च को इसके 1,199,453 होल्‍डर थे, जो 28 मार्च को 1,135,593 रह गए
  • 17 मार्च को तो एक दिन में ही 32,832 अड्रेस ने टोकन को ड्रॉप कर दिया
  • यह सब तब है, जब शीबा इनु ने मार्च में अच्‍छी ग्रोथ देखी है

शीबा इनु के लिए मार्च का महीना यादगार नहीं कहा जा सकता।

क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट के लिए मार्च का महीना फायदे का साबित हुआ है। ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी ने इस महीने मजबूती देखी है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) के साथ-साथ ईथर ने भी ग्रोथ पकड़ी है, लेकिन मीम कॉइंस के रूप में चर्चित ‘डॉजकॉइन' (DOGE) और ‘शीबा इनु' (SHIB) उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही हैं। खासतौर पर शीबा इनु के लिए मार्च का महीना यादगार नहीं कहा जा सकता। एक हफ्ते में यह क्रिप्‍टोकरेंसी 21 फीसदी तक ऊपर गई है, इसके बावजूद शीबा इनु ने सिर्फ दो हफ्तों में 60 हजार होल्‍डर्स गंवा दिए।  

cryptopotato ने अपनी रिपोर्ट में में CoinMarketCap के हवाले से कहा है कि पिछले दो हफ्तों में SHIB को होल्‍ड करने वाले ऑन-चेन अड्रेस की संख्या में 60,000 से अधिक की गिरावट आई है। 16 मार्च 2022 को इसके 1,199,453 टोकन होल्‍डर थे, जो 28 मार्च 2022 को 1,135,593 होल्‍डर्स ही रह गए। आंकड़े बताते हैं कि 17 मार्च को तो एक दिन में ही 32,832 अड्रेस ने टोकन को ड्रॉप कर दिया। यह सब तब है, जब शीबा इनु ने मार्च में अच्‍छी ग्रोथ देखी है। एक सप्‍ताह में यह 21 फीसदी तक बढ़ी है।
Advertisement

शीबा इनु की तरह ही उसकी प्रतिद्वंद्वी डॉजकॉइन इस सप्ताह 22.8% ऊपर है, जबकि कार्डानो 32.8% बढ़कर 1.21 डॉलर हो गई है। रूस-यूक्रेन युद्ध और क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर दुनियाभर के देशों में व्‍याप्‍त आशंकाओं के बावजूद क्रिप्‍टो मार्केट बेहतर कर रहा है। यह नवंबर 2021 के बाद अपने हाई मार्क को छू रहा है।  

लेकिन शीबा इनु और डॉजकॉइन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बीते दिनों एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि ये दोनों टोकन बीते कई हफ्तों से मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में क्रिप्टोकरेंसी की टॉप-10 लिस्‍ट से बाहर हैं। आंकड़ों से पता चला था कि DOGE 13वें नंबर पर है, जबकि मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में SHIB 15वें स्थान पर है। मौजूदा वक्‍त में भी लगभग वही स्थिति है। DOGE 12वें नंबर पर है, जबकि SHIB 15वें नंबर पर बनी हुई है। 
Advertisement

दोनों ही कॉइंस ने पिछले साल निवेशकों के इन्‍वेस्‍टमेंट को कई गुना बढ़ाकर सुर्खियां बटोरी थीं। इन्‍हें कई बड़े नामों का भी समर्थन मिला है। खासतौर पर एलन मस्‍क का, जो डॉजकॉइन को सपोर्ट करते हैं। लेकिन मार्केट में अभी इनकी वैल्‍यू नीचे बनी हुई है। DOGE और SHIB दोनों उन कीमतों से नीचे हैं, जो उन्होंने पिछले साल अपनी पॉपुलैरिटी के दौरान पाई थी। यही वजह है कि दोनों क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेशन में टॉप-10 क्रिप्टो असेट्स नहीं हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.