MakeMyTrip ने भारत में पॉपुलर ट्रैवल डेस्टिनेशन का NFT कलेक्शन किया पेश

MakeMyTrip ने प्रत्येक आर्टवर्क के 25 टोकन लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। ये पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 14 मार्च 2022 22:07 IST
ख़ास बातें
  • AI Bots द्वारा डिज़ाइन किया गया प्रत्येक आर्टवर्क GAN के जरिए बना है
  • प्रत्येक आर्टवर्क के 25 टोकन लॉन्च किए हैं, और कीमत 14,999 रुपये से शुरू
  • गोवा, लद्दाख, हिमाचल, कश्मीर सहित कई लोकप्रिय स्थानों के आर्टवर्क शामिल

डिज़िटल आर्टवर्क को एक ऑनलाइन कम्युनिटी, AI Bots द्वारा डिज़ाइन किया गया है

MakeMyTrip ने लिमिटेड-एडिशन नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) लॉन्च करने का फैसला किया है। कंपनी का दावा है कि ये आर्टवर्क भारत में कुछ लोकप्रिय यात्रा स्थलों को दर्शाते हैं। कंपनी ने कहा कि NFT का उद्देश्य यात्रियों को उनके पसंदीदा स्थानों के डिजिटल कलेक्टिबल्स रखने का मौका देना है। इन आर्टवर्क के पहले बैच में गोवा, लद्दाख, उड़ीसा, हिमाचल, कश्मीर, केरल, मेघालय, राजस्थान और अंडमान के लैंडस्केप होंगे।

डिज़िटल आर्टिस्ट की एक ऑनलाइन कम्युनिटी, AI Bots द्वारा डिज़ाइन किया गया प्रत्येक आर्टवर्क जनरेटिव एडवरसैरियल नेटवर्क्स (GANs) का उपयोग करके डिज़ाइन किया गया था। यह एक ऐसा डिवाइस होता है, जिसके लिए क्रिएटर को कई तस्वीरों को अपलोड करने और AI एल्गोरिदम को ट्रेन करने की आवश्यकता होती है, ताकि फाइनल आर्टवर्क के रूप में एक वास्तविक चित्रण जनरेट हो सके।
 

MakeMyTrip ने प्रत्येक आर्टवर्क के 25 टोकन लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। ये पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं। Polygon ब्लॉकचेन पर निर्मित NFT को MakeMyTrip की वेबसाइट के जरिए एक्सेस किया जा सकता है और 9 मार्च से ngageN पर खरीदा जा सकता है।

मेकमाईट्रिप का दावा है कि वह इन एनएफटी की सेल से होने वाली आय को देश में स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने पर केंद्रित प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए में इस्तेमाल करेगी।
Advertisement

Mint को दिए एक बयान में ग्रुप के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुनील सुरेश ने कहा "एनएफटी यात्रा की दुनिया के साथ नए जमाने की तकनीक का संगम है क्योंकि यह भारत के कुछ विदेशी स्थानों की सुंदरता को कैप्चर करता है। हम यात्रा के प्रति उत्साही लोगों को डिजिटल डोमेन में इस सुंदरता के मालिक बनने का सुनहरा मौका दे रहे हैं।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MakeMyTrip, NFT
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.